बिलासपुर

पुलिस आई एक्शन मोड में, एसपी के निर्देश पर लगातार जारी है अपराधियों की धरपकड़….कईं मामलों के शातिर अपराधी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने पुलिस की सघन कार्रवाई जारी है, इसी क्रम में हिर्री पुलिस ने तीन अलग अलग मामलों में अपराधियों को धर दबोचा है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियो को निर्देश दिया गया था, जिस पर थाना प्रभारी हिर्रा एस.पी.चतुर्वेदी द्वारा 03 टीमो का गठन कर क्षेत्र मे  अपराध व अपराधियो को पकडने के लिये अलग – अलग रवाना किया गया था, जिस पर मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम धौराभाठा रोड किनारे कुछ लोग सबमर्सिबल पम्प बेचने ग्राहक की तलाश में है सूचना पर मौके पर पहुँच 03 आरोपियो गिरनाथ वर्मा उर्फ वर्मा पिता नंद कुमार वर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम सकेरी थाना पथरिया, सुभाष बंजारे उर्फ बिट्टू पिता रामनारायण बंजारे उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम छिन्दभोग थाना पथरिया, अनिल खाण्डेकर उर्फ छुछु पिता शिवप्रसाद खाण्डेकर उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम सकेती थाना पथरिया और एक नाबालिग को पकड़ा गया जिनके पास 02 सबमर्सिबल पम्प 5-5 एच.पी. कीमती 50 हजार बरामद किया गया, जिसे आरोपियों ने अडबंधा थाना सिमगा से चोरी करना स्वीकार किये , जिनके खिलाफ धारा 41 ( 1-4 ) 379  के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार लिया गया है।

 दुसरी टीम के द्वारा बिल्हा मोड़ के पास आरोपी मनहरण चतुर्वेदी पिता गोपाल चतुर्वेदी उम्र 24 साल निवासी ग्राम अमेरी द्वारा चाकू लहरा कर आम लोगो मे दहशत पैदा करने का प्रयास किया जा रहा था जिसे चाकू सहित पकडा गया जिसके खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है, जो पूर्व में लूट का आरोपी रह चुका है। वही थाने की तीसरी टीम द्वारा ग्राम मोहदा मोड़ के पास आरोपी राजा ध्रुव पिता वीर सिंह ध्रुव उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम मोहदा को 07 लीटर महुआ कच्ची शराब व आरोपी मुकेश दास महंत उर्फ पम्मी पिता मैनू दास महंत उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम भागोडीह थाना बारद्वार जिला जांजगीर चाम्पा से 06 लीटर महुआ की कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया है जिनके खिलाफ धारा 34 ( 2 ) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है,

गौरतलब है कि आरोपी पम्मी पूर्व मे मर्डर के मामले में 17 साल जेल मे रह चुका है जो वर्तमान मे शराब बिक्री करना व लोगो के साथ मारपीट कर लूटपाट की घटना में संलिप्त रहता था। इस तरह थाना हिर्री पुलिस को अपराधियो पर अंकुश लगाने में बड़ी सफलता मिली है । उक्त प्रकरणो मे निरीक्षक एस.पी.चतुर्वेदी , प्र.आर संजय श्रीवास्तव प्र.आर. रमा शंकर शर्मा , प्र . आर . अजय दान लकडा आर . बलराम विश्वकर्मा आर . शत्रुहन कौशिक आर . विनोद कुमार सुर्यवंशी आर यशपाल टण्डन का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, डिप्टी सीएम अरुण साव ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- विश्वास, विकास और जनकल्या... एसएसपी ने 2 थानों के प्रभारियों को बदला....वाय पी सिंह सिरगिट्टी तो कमला पुसाम पचपेड़ी में तैनात, सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर रतनपुर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश...रामटेकरी मंदिर परिसर में ... दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल....1.5 लाख के माल के साथ दोनो गिरफ्तार, खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह... घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया... पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला, 62 वर्षीय लापता बुजुर्ग की पेड़ से लटकी मिली सड़ी-गली लाश, रतनपुर पुलिस जांच में जुटी