बिलासपुर

चाकू की नोक पर युवक के अपहरण के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार….सोशल मीडिया पर विवाद के बाद दिया था घटना को अंजाम

रमेश राजपूत

बिलासपुर – गुरुवार की सुबह मंगला चौक से एक युवक के अपहरण और चाकूबाजी की घटना से अलर्ट हुई पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपियों को धर दबोचा है। जिसमें 3 आरोपी और घटना में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार हर्ष देवांगन मंगला चौक स्थित जिम गया था, जहाँ से सुबह 11 बजे आरोपियों द्वारा युवक को इनोवा कार में चाकू की नोक पर अपहरण कर लिया गया था, घटना के बाद जिले में पुलिस द्वारा की गई नाकेबंदी के बाद मजबूर होकर आरोपियों ने पीड़ित को 36 मॉल के पास मारपीट कर छोड़ दिया गया था, जिसे बरामद कर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। मामले में पीड़ित के अनुसार इंस्टाग्राम के माध्यम से आकाश भारद्वाज , प्रारब्ध जायसवाल को जानता वह पहचानता है। जिससे कभी कभी सोशल मिडिया के माध्यम से फालो करते रहते है आज से 4 दिन पूर्व इंस्टाग्राम के माध्यम से ग्रुप चेट मे आकाश भारद्वाज द्वारा हर्ष को गाली गलौच कर बाते किया था उसी रात को ही युवक ने इंस्टाग्राम के माध्यम से ही आकाश भारद्वाज को अपने मोबाईल नंबर और पता दिया था ग्रुप में मेरे बारे मे गलत कमेंट मत करो करके चेट किया तो ग्रुप के ही प्रारब्ध जायसवाल से मोबाईल नं के माध्यम से बात किया और धमकी दिया था। आज जब सुबह 09.00 बजे जिम मंगला मुंगेली नाका गया हुआ था जो 11.00 बजे जिम के बाहर आकर खड़ा हुआ था उसी दौरान आकाश भारद्वाज , प्रारब्ध जायसवाल व उसके साथी आर्यन राज सिंग , विशु दुबे इनोवा क्रमांक CG 15 CP 2099 से आये और उसे चारो मिलकर कार में जबरदस्ती बैठाने लगे जब उसने बैठने से मना किया तो विशु दुबे ने अपने जेब मे रखे चाकु से हमला कर दिया, जिसके बाद चारों ने इंस्टाग्राम की बात को लेकर योजनाबद्ध तरिके से आर्यन राज सिंग व विशु दुबे मिलकर जबरदस्ती कार में बैठा कर ले जाने लगे पीछे में आकाश भारद्वाज व प्रारब्ध जायसवाल अपने बुलेट मे पीछा करते हुये उसे सैदा ले गये और कार मे रखे बेस बाल ,चाकु से डरा कर जान से मारने की धमकी दे रहे थे विशु दुबे ने मारपीट किया फिर उसे उसके दोस्त आदित्य सिंह परिहार को बुलाओ कर दबाव डालने लगे, इसी दौरान पुलिस के डर से उसे 36 माल बिलासपुर के सामने लाकर मारपीट कर छोड़ दिए । पुलिस के तत्परता के कारण कुछ ही घंटे में तीनो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है ,एक आरोपी अभी भी फरार है ,जिसकी हर संभव पता तलाश जारी है, पकड़े गए आरोपियों में बीशू दूबे पिता प्रशांत दुबे उम्र 20 वर्ष शांति नगर मंगला, प्रारब्ध जायसवाल पिता स्व . लक्ष्मीनारायण उम्र 22 वर्ष नर्मदा नगर मंगला, आकाश भारद्वाज पिता धनश्याम भारद्वाज उम्र 20 वर्ष,अयोध्या नगर मंगला है, वही आर्यन राज सिह उम्र 20 वर्ष अमेरी चौक के पास अब भी फरार है।

error: Content is protected !!
Letest
ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल,