जांजगीर चाँपा

दो सगी बहनों की हत्या, खेत मे मिली लाश, दोनो बहनों की एक ही व्यक्ति से हुई थी शादी…. जमीन विवाद हो सकती है हत्या की वजह

रमेश राजपूत

जांजगीर-चाम्पा – जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के सेमरा गांव के दादर खार में 2 सगी बहनों की हत्या की संगीन वारदात हुई है। दोनों बहनों की लाश खेत के अंदर फसल के बीच पड़ी मिली है। सूचना पाकर नवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और जांच कर रही है। ताजा अपडेट के मुताबिक नवागढ़ पुलिस ने प्राप्त तथ्यों के आधार पर दोनों मृत बहनों के पति राधेश्याम कश्यप सहित 5 लोंगों को मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि नवागढ़ पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तेंदुआ गांव की 2 सगी बहनों संतोषी बाई कश्यप और आपी बाई कश्यप की शादी एक ही व्यक्ति सेमरा निवास राधेश्याम कश्यप से हुई थी। दोनो बहनों का एक ही पति है। दोनो बहने बीते रोज खेत जाने निकली थीं मगर रात तक घर नही लौटीं जिसके बाद परिजनो ने खोजबीन शुरू की, मगर कुछ पता नहीं चला।

आज सुबह दोनों सगी बहनों की लाश खेत में फसल के बीच देखी गई। स्थानीय लोगों की माने तो दोनो बहनों का संपत्ति को लेकर पिछले 10 सालों से विवाद अपने मायके वालों से चल रहा था। मायके से उन्होंने बंटवारे के रूप में 1-1 एकड़ खेत लिया था और उस पर खेती भी कर रही थीं। जिससे दुश्मनी जैसे हालात बने हुए थे। वहीं दोनों मृत बहनों का पति भी सजायाफ्ता बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों की मानें तो पति राधे श्याम कश्यप सहित 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। हालांकि अभी पुलिस ने हत्या की वजह और परिस्थितियों की स्थिति जानकारी प्रदान नही की है फिलहाल पुलिस जांच कर रही है और पोस्ट मार्टम के बाद आगे के खुलाशे की बात कह रही है। 

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...