बिलासपुर

दर्रीघाट में पदस्थ तत्कालीन लखराम पंचायत सचिव अनूप यादव निलंबित…वित्तीय अनियमितता के कारण की गई कार्रवाई

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के बिल्हा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत लखराम के तत्कालीन सचिव अनूप यादव को वित्तीय मामलों मे अनियमितता पाए जाने के कारण मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर द्वारा निलंबित कर दिया गया है। ग्राम पंचायत लखराम के तत्कालीन सचिव श्री अनूप यादव के विरुद्ध वित्तीय अनियमितता की शिकायत की गयी थी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने छह सदस्यीय टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए थे। जांच दल द्वारा जाँच की कार्यवाही पूर्ण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। जाँच रिपोर्ट में ग्राम पंचायत लखराम के तत्कालीन सचिव एवं वर्तमान में ग्राम पंचायत दर्रीघाट के सचिव अनूप यादव वित्तीय अनियमितता के दोषी पाए गए। जाँच रिपोर्ट में पाया गया कि उन्होंने कचरा शेड निर्माण के लिए तीन लाख रुपये खाते से निकाले थे लेकिन स्थल निरीक्षण में कोई कार्य नहीं हुआ था। जांच में पाया गया कि सचिव अनूप यादव ने बिजली बिल के नाम पर 13 लाख की राशि का आहरण कर उसका दुरुपयोग किया। इसी प्रकार क्वारन्टीन सेंटर की समुचित व्यवस्था करने के लिए सरपंच और सचिव द्वारा 55 हजार रुपये का नकद आहरण किया गया और जांच में पाया गया कि आहरित राशि रोकण पंजी में दर्ज नही की गयी थी। अनुप यादव को छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा आचरण नियम 1998 का उल्लंघन करने के कारण निलंबित किया गया। निलम्बन अवधि में श्री अनूप यादव जनपद पंचायत कार्यालय मस्तूरी में कार्य करेंगे। निलंबन अवधि में अनूप यादव को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...