कोरिया छत्तीसगढ़

अवैध कारोबारियों पर पुलिस की पैनी नजर, फिर पकड़े गए 2 सट्टा खिलाने वाले, नगदी सहित सट्टा पट्टी जब्त

रमेश राजपूत

कोरिया – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी मनेंद्रगढ़ राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन में क्षेत्र में अवैध शराब, मादक पदार्थ, जुआ, सट्टा पर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है, उसी क्रम में थाना मनेंद्रगढ़ में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की रेलवे फाटक के पास दो व्यक्ति सट्टा-पट्टी लिखकर हार जीत की बाजी का दाव लगा रहे हैं। मुखबिर की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा बताए अनुसार रेलवे फाटक के पास दो व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया पूछताछ दौरान उन्होंने अपना नाम प्रकाश रजक उर्फ लाला पिता पूरनलाल उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 14 मनेंद्रगढ़ एवं सूरज सिंह पिता संतोष सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी काली मंदिर रोड एफसीआई गोदाम के पीछे मनेंद्रगढ़ बताया आरोपी प्रकाश के पास से ₹2000 नगद, सट्टा पट्टी 1 नग डॉट पेन तथा आरोपी सूरज के पास से सट्टा-पट्टी 1450 रुपए, एक नग मोबाइल व एक नग डॉट पेन मिला जिसे जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 4 (क) जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...