कोरिया छत्तीसगढ़

ऑपरेशन निजात का दिख रहा है असर…नशीले इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

कोरिया – पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे निजात कार्यक्रम के फल स्वरूप नारकोटिक्स एवं अवैध नशे के कारोबारियों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह द्वारा सख्त कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त होने पर कोरिया जिले में लगातार सट्टा, जुआ, शराब एवं कबाड़ का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में 9 सितंबर 2021 को मुखबीर सूचना अनुसार हल्दीबाड़ी हरकेश्वर उर्फ रिंकू कश्यप गांधी ग्राउंड छोटे बाजार में मोटरसाइकिल में नशीला टेबलेट इंजेक्शन रखकर बिक्री कर रहा है जिसकी सूचना पर सहायक उप निरीक्षक धनंजय सिंह, आरक्षक अमित जैन, यशवंत ठाकुर, दिनेश यादव, महिला आरक्षक राधा सिंह के साथ घेराबंदी कर हरिकेशवर उर्फ रिंकू कश्यप को पकड़ कर तलाशी ली, जिसके पेंट की जेब से भरा हुआ एविल इंजेक्शन तथा मोटरसाइकिल की तलाशी लेने पर टूल बॉक्स के अंदर पारदर्शी पन्नी में मादक पदार्थ नशीली एविल इंजेक्शन 3 नग प्रत्येक में 10-10ml कुल 30ml रेक्स्को जेसिक इंजेक्शन 01 नग 2 ml का , टी जेसिक इंजेक्शन दो नग प्रत्येक में दो-दो ml  इस्पाजमो प्रोक्सिवान  कैप्सूल 16 नग डाईक्लोफेनाक इंजेक्शन 38 प्रत्येक में 3 -3ml कुल नया कुल 9 एम एल जुमला कीमती ₹5000रुपये एवं स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक सी जी 16 सी एफ 4716 कीमती करीब ₹60000र रुपये एवं एक पुराना टैंको  कंपनी का मोबाइल कीमती करीबन ₹3000 को आरोपी के कब्जे से जब कर नारकोटिक्स एक्ट के तहत थाना चिरमिरी में अपराध क्रमांक 316/21 धारा 22 (क) एन डी पी एस के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी हरि केश्वर उर्फ रिंकू कश्यप को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल... सुबह का सफर बना जिंदगी का आखिरी सफर! तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या, बिलासपुर:- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, यूएस मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा... SECL के रिटायर्ड डिप्टी GM स...