कोरिया छत्तीसगढ़

शादी का झांसा देकर दूसरे की पत्नी से दुष्कर्म, मामले में शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

कोरिया – प्रार्थीया ने 09/09/21 को थाना खड़गवां में उपस्थित होकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थीया की शादी वर्ष 2010 में बेलकामार निवासी के साथ हुआ है एवं हमारी कोई संतान ना होने से कटघोरा के डॉक्टर संतोष जयसवाल के यहां करीब 3 माह से इलाज करा रही हूँ, डॉक्टर संतोष जायसवाल झाड़-फूंक भी करता है, डॉक्टर के घर में ही मेरी मोटू नाम के व्यक्ति से जान पहचान हुई, जो एक बार मेरे घर भी आया था, दिनांक 05/09/21 को प्रार्थीया घर में अकेली थी उसका पति काम करने गया था तब करीब 12:00 बजे मोटू निवासी कटघोरा मोटरसाइकिल से बेलकमार डपटा जंगल आया और प्रार्थीया को फोन करके बुलाया, तो प्रार्थीया डपटा जंगल गई जहां मोटू मिला जो प्रार्थीया को बोला कि तुमको पत्नी बनाकर रखूंगा कहकर प्रार्थीया को जंगल में ले जा कर जबरन बलात्कार किया। फिर मोटरसाइकिल से बैठा कर मोटू अपने घर लखनपुर कटघोरा ले गया और रात में भी प्रार्थीया के साथ जबरन बलात्कार किया। दिन मंगलवार को प्रार्थीया का पति खोजते हुए कटघोरा पहुंचा और प्रार्थीया को साथ लेकर अपने घर ग्राम बेलाकामार ले आया। प्रार्थीया की रिपोर्ट पर थाना खड़गवां में अपराध क्रमांक 315/21  धारा 376 (2) (ढ)IPC कायम कर विवेचना,आरोपी पता साजी में लिया गया जो दिनांक 10/09/21 को आरोपी परमेश्वर सिंह उर्फ मोटू पिता चयन सिंह जाति गोंड उम्र 28 वर्ष निवासी लखनपुर थाना कटघोरा जिला कोरबा को घेराबंदी कर घर से गिरफ्तार कर थाना खड़गवां लाया गया आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

error: Content is protected !!
Letest
देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की...