रायगढ़

हादसा नही हुई थी हत्या….डिप्टी रेंजर की दुर्घटना में मौत का खुला राज, आरोपी पहुँचा सलाखों के पीछे

रमेश राजपूत

रायगढ़ – थाना धरमजयगढ़ क्षेत्र अंतर्गत सड़क हादसे में डिप्टी रेंजर संजय तिवारी की आकस्मिक मौत की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी जिसकी जांच पर मामला पुरानी रंजिश पर आरोपित बसंत यादव द्वारा सुनियोजित तरीके से वाहन से कुचलकर हत्या का सामने आया है । धरमजयगढ़ पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। ग़ौरतलब है कि कल दोपहर करीब 03.00 बजे धरमजयगढ़ मेन रोड कृषि उपज मंडी के पास एक अज्ञात बोलेरो वाहन की चपेट में आने से हीरो ग्लैमर बाइक में सवार सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी (Deputy Ranger) संजय तिवारी पिता गोकुल प्रसाद तिवारी उम्र 53 वर्ष निवासी काष्टागर फॉरेस्ट कॉलोनी धरमजयगढ़ को गंभीर चोंटे आयी थी जिन्हें सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत बताया । थाना धरमजयगढ़ में मर्ग पश्चात अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 304 ए आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । विवेचना दरम्यान प्रत्यक्षदर्शी गवाहों एवं सीसीटीवी फुटेज से अज्ञात बोलेरो वाहन का पता लगाया गया जिसमें बोलेरो क्रमांक CG 13 UE 0377 द्वारा घटना कारित करने के साक्ष्य मिले । पुलिस टीम तत्काल ग्राम बेहरापारा में दबिश देकर वाहन के चालक आरोपी बसंत कुमार यादव को हिरासत में लिया गया । आरोपी बसंत कुमार यादव का पूर्व से मृतक संजय तिवारी से रंजिश थी । एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी द्वारा धरमजयगढ़ पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच का निर्देश दिया गया । जांच अधिकारी द्वारा आरोपी बसंत यादव से वैज्ञानिक तरीकों से पूछताछ करने पर आरोपी ने पुरानी रंजिश पर संजय तिवारी को बोलेरो वाहन से कुचल कर हत्या करना बताया। आरोपी ने अपने बयान में बताया कि उसकी पूर्व से संजय तिवारी से झगड़ा विवाद चला आ रहा था । उसने संजय तिवारी की हत्या की साजिश रच कर मौका की तलाश पर था । 16 मई के दोपहर बसंत यादव बोलेरो वाहन CG 13 UE 0377 से नागदरहा जा रहा था । उसी समय उसने मोटरसाइकिल हिरो ग्लैमर पर संजय तिवारी को धरमजयगढ़ की ओर से आते देखा । तब इसने बोलेरो को मोड़कर संजय तिवारी का पीछा किया और कृषि उपज मंडी के पास संजय तिवारी के बाइक को बोलेरो वाहन से ठोकर मारा जिससे संजय तिवारी रोड में गिर गया । इसने वाहन के साइड ग्लास से संजय को देखा जिसे ज्यादा चोंटे नहीं आई थी। तब बसंत यादव ने गाड़ी को बैक कर संजय तिवारी के गाड़ी के पीछे से ठोंकर मारा जिससे संजय तिवारी के सिर, माथे में गंभीर चोटें आई और आरोपी फरार हो गया । पुलिस ने प्रकरण में धारा 304 ए आईपीसी हटाकर आरोपी द्वारा हत्या कारित करना पाए जाने पर धारा 302 आईपीसी विस्तारित कर घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन एवं वाहन के दस्तावेज जप्त किए गए हैं । आरोपी को आज हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के सतत पर्यवेक्षण में हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर पटाक्षेप में चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द उप निरीक्षक मनीष कांत, सहायक उप निरीक्षक डेविड टोप्पो, अमृत मिंज, आरक्षक संतलाल पटेल और विजय राठिया की विशेष भूमिका रही है ।

error: Content is protected !!
Letest
दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ... विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने पैसे मांगने का आरोप.... प्रधान आरक्षक निलंबित, ढाबे में शराब पिलाने की सुविधा देना पड़ा महंगा... संचालक सहित छह लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प...