कोरिया छत्तीसगढ़

हजारों की सट्टा पट्टी सहित सट्टा खिलाते दो आरोपी गिरफ्तार….अवैध कारोबार पर पुलिस कार्रवाई जारी

रमेश राजपूत

कोरिया – पुलिस अधीक्षक जिला कोरिया संतोष कुमार सिंह के द्वारा अवैध कारोबारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने का निर्देश प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी के मार्गदर्शन में चिरमिरी में लगातार सट्टा, जुआ, शराब एवं कबाड़ का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध निरतंर कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य आज दिनांक 14 सितंबर 2021 को मुखबिर की सूचना के अनुसार गोदीपारा निवासी रामनिवास पांडेय उर्फ गुड़वा सट्टा खिलवाते पाया गया, कार्रवाई के दौरान रामनिवास पांडे के कब्जे से एक सादा कागज के पन्ने में 20 हजार रुपये का सट्टा पट्टी अंक लिखा हुआ एवम ₹2000  रुपये नगद जप्त किया जाकर थाना चिरमिरी के अपराध क्रमांक 324/21 धारा 4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। वही टंकी दफाई छोटा बाजार चिरमिरी के पास शिवराम सोनवानी सट्टा पट्टी लिखकर जुआ खिला रहा है कि सूचना मिलने पर मौके पर जाकर कार्यवाही करने पर शिवराम सोनवानी सट्टा पट्टी काटते पाया गया जिसके पास से एक सादा कागज में ₹22800 रुपये का सट्टा पट्टी अंक लिखा हुआ व ₹3000 नगद जप्त कर थाना चिरमिरी की अपराध क्रमांक 325/21 धारा 4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। थाना प्रभारी चिरमिरी कमलाकांत शुक्ला ने कहा कि आगे भी अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,