कोरिया छत्तीसगढ़

03 अलग-अलग स्थानों से गांजा बेचने की फिराक में घूमती 03 महिलाएं गिरफ्तार….अवैध कारोबार पर जारी है कार्रवाई

रमेश राजपूत

कोरिया – पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मनेन्द्रगढ़ राकेश कुमार कुर्रे द्वारा लगातार अवैध जुआ सट्टा मादक पदार्थ पर कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया है और कोरिया पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबार को रोकने के लिए निजात अभियान की शुरुआत की गई है। इसी तारतम्य में दिनांक 17.09.2021 को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि सुमन दुबे पति दिलीप दुबे उम्र 40 वर्ष सा. लोकोकॉलोनी वार्ड नम्बर 01 मनेन्द्रगढ, जानकी देवी पति स्व० भगवान तिवारी उम्र 50 वर्ष सा. वार्ड नम्बर 22 आमाथेरवा मनेन्द्रगढ़ एवं शीना बेगम पति मो० शलाउद्दीन उम्र 60 वर्ष सा. वार्ड नम्बर 04 मौहारपारा मनेन्द्रगढ जिला कोरिया अपने पास अवैध मादक पदार्थ गांजा को रखकर उसकी बिक्री हेतु अपने-अपने कॉलोनियों में घूम कर ग्राहक की तलाश कर रही हैं, जिसकी सूचना से पुलिस अधीक्षक जिला कोरिया संतोष सिंह को अवगत कराए जाने उपरान्त अनुविभागीय पुलिस अधिकारी महोदय के निर्देशन में थाना मनेंद्रगढ़ से कार्यवाही हेतु सउनि आर०पी० श्रीवास्तव, सउनि हीरालाल कुजूर एवं सउनि बी.के.सिंह के हमराह पुलिस कर्मचारियों एवं महिला कर्मचारियों की 03 पुलिस पार्टियां तैयार कर मुखबीर की सूचना के आधार पर लोको कोलोनी 01, वार्ड नम्बर 22 आमाखेरदा एवं वार्ड नम्बर 04 मोहारपास मनेन्द्रगढ़ में रेड कार्यवाही कर तीनों महिलाओं के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा जप्त कर उन्हें एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा-20बी अन्तर्गत गिरफ्तार कर तीनों आरोपी महिलाओं को न्यायिक रिमाण्ड में माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...