कोरिया छत्तीसगढ़

अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, नशीली इंजेक्शन का चला रहे थे कारोबार….निजात अभियान को मिल रही सफलता

रमेश राजपूत

कोरिया – पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह द्वारा कोरिया जिले में शुरू किये गये निजात अभियान के अन्तर्गत लगातार लोगों को जागरूक करने एवं सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया जा रहा है। इसी दौरान थाना मनेन्द्रगढ़ टीम को मुखबिर से सूचना मिली की मध्यप्रदेश से कुछ अन्तर्राज्यीय तस्कर नशीली इंजेक्शन लेकर मनेन्द्रगढ़ एवं आस-पास के क्षेत्रों में सप्लाई करने आने वाले हैं। इसकी सूचना से तत्काल पुलिस अधीक्षक कोरिया को अवगत कराया गया एवं उनके निर्देशन में थाना मनेंद्रगढ़ टीम द्वारा घेराबंदी कर तीन अलग-अलग स्थानो से 03 व्यक्तियों को पकड़ा गया नाम पूछने पर उन्होंने अपना नाम क्रमशः गेन्दलाल जायसवाल पिता डोमन जायसवाल आम्र 35 वर्ष जमोई थाना सोहागपुर जिला शहडोल मध्यप्रदेश जिसके कब्जे से 17 AVIL शीशी इन्जेक्शन प्रत्येक में 10 ML (2) 32 व्यूप्रेनोरफीन शीशी (रक्सोशैसिक ) प्रत्येक में 02 ML मिला घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की अपाचे मोटर सायकल सहित को झगराखण्ड कॉलेज के पास, अजय जायसवाल पिता जयकरण जायसवाल उम्र 28 वर्ष साकिन सिरौंजा थाना रहा जिला शहडोल मध्यप्रदेश के कब्जे से 13 AVIL शीशी इन्जेक्शन प्रत्येक में 10 ML. (2) 22. व्यूप्रेनोरफीन शीशी (रक्सोशैसिक ) प्रत्येक में 02 ML. मिला घटना में प्रयुक्त यामहा आर वन-5 मोटर सायकल सहित को फारेस्ट नाका के पास एवं अखिलेश कुमार पिता देउवा राम उम्र 35 वर्ष साकिन केबिन के पास वार्ड नम्बर 08 मनेन्द्रगढ़ थाना मनेन्द्रगढ़ जिला कोरिया (छ0ग0) पकड़ा गया जिनके कब्जे से 06 AVIL शीशी इन्जेक्शन प्रत्येक में 10 ML. (2) 14 व्यूप्रेनोरफीन शीशी (रक्सोशैसिक ) प्रत्येक में 02 ML को रेल्वे स्टेशन के सामने से पकड़कर सभी नशीले सामग्रियों को बरामद किया गया। इंजेक्शनों के संबंध में जानकारी प्राप्त करने हेतु औषधि निरीक्षक आलोक मिंज को मौके पर तलब किया गया, बरामद इन्जेक्शनों को पेश कर रिपोट प्राप्त किया गया जिसमें उपरोक्त इंजेक्शनों के संबंध में स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 की धारा 22 सी के तहत वाणिज्यक मात्रा से संबंधित होना बताये है । आरोपियो से कुल 104 नग इंजेक्शन एवं दो नग मोटर सायकल मिला जिसे जप्त कर पुलिस के कब्जे में लिया गया है। आरोपी के विरूद्ध कृत्य धारा 22 (सी) एनडीपीएस एक्ट का घटना घटित करना तथा सबूत पाये जाने से दिनांक 20.09.2021 को गिरफ्तार कर आरोपियो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 305/2021,306/2021 एवं अपराध क्रमांक 307/2021 धारा 22 (सी) नारकोटिक्स एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है। तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक सचिन सिंह थाना प्रभारी मनेन्द्रगढ़, स.उ.नि, राकेश शर्मा, नईम खान, प्रधान आरक्षक सत्येन्द्र तिवारी, आरक्षक राकेश शर्मा, इस्ताक खान, प्रमोद यादव, जितेन्द्र ठाकुर, राजेश कुमार, सोनल पाण्डेय, पुरूषोत्तम बघेल, चन्द्रभूषण चौहान, प्रदीप लकडा, रवि सिंह, अजय पोया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल... सुबह का सफर बना जिंदगी का आखिरी सफर! तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या, बिलासपुर:- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, यूएस मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा... SECL के रिटायर्ड डिप्टी GM स...