जांजगीर चाँपा

राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर हुए विविध आयोजन…मनाया गया अहिंसा दिवस

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले के शास उ मा वि अमोरा में 02 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री  की जयंती के पावन अवसर पर शाला प्रांगण में स्काउट गाइड इकाई अमोरा अकलतरा द्वारा सर्व धर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अभ्यागत शाला के पूर्व प्राचार्य जे एल भानू एवं विकास समिति की सदस्या  अर्चना गोस्वामी, राज्यपाल स्काउट, गाइड  , रोवर रेंजर सहित 68 छात्राओं ने अपनी सहभागिता निभाई ।  कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार यादव ए एल टी स्काउट द्वारा किया गया कार्यक्रम के प्रारंभ में माननीय अतिथियों को स्काउट परंपरानुसार स्कार्फ़ पहना कर स्वागत किया गया । श्री भानु द्वारा बड़े ही अच्छे ढंग से विस्तार से अहिंसा दिवस , राष्ट्रपिता महात्मा गांधी , देश के सफल व दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन वृत को बतलाया गया ।

कार्यक्रम पश्चात स्काउट गाइड द्वारा शारिरिक श्रम कर विद्यालय परिसर को साफ सफाई व पानी निकासी की व्यवस्था किया गया । इसके पश्चात टक ऑफ वार (रस्साकस्सी )का खेल कराया गया । कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन रामकुमार कैवर्त स्काउट मास्टर द्वारा किया गया ।

error: Content is protected !!
Letest
नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह...