बिलासपुर

जीपीएम जिले को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण एवं निरंतर बिजली, उपकेंद्र में बढ़ाई गई क्षमता….निर्बाध आपूर्ति के लिए किया गया अपग्रेड

रमेश राजपूत

बिलासपुर – नवनिर्मित जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में विद्युत की आपूर्ति पूर्व में 40 एमव्हीए 220/132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र कोटमीकला से की जा रही थी। उपकेन्द्र में स्थापित 20 एमव्हीए पाॅवर ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ गई थी। मनेन्द्रगढ़ में स्थापित 80 एम.व्ही.ए 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र से निकलने वाली 33 के.व्ही. लाईन को युद्धस्तर पर कार्य करते हुए मरवाही उपकेन्द्र तक लाकर क्षेत्र के 6 उपकेन्द्रो को निर्बाध विद्युत सप्लाई प्रदाय करने का कार्य दिनांक 21 सिंतबर को पूर्ण कर लिया गया, अन्य 7 उपकेन्द्रो को विद्युत आपूर्ति पूर्व की तरह 220/132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र कोटमीकला से की जा रही है। इस प्रकार वर्तमान में गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में दो 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र से विद्युत आपूर्ति सुचारु रुप से की जा रही है। बिलासपुर वृृत्त अधीक्षण अभियंता पी.के. कश्यप ने चर्चा में यह भी बताया कि 220/132/33 के.व्ही. कोटमीकला में स्थापित 20 एम.व्ही.ए.पाॅवर ट्रांसफार्मर जिसमें तकनीकी खराबी आ गई थी के स्थान पर 40 एम.व्ही.ए. क्षमता का नया पाॅवर ट्रासफार्मर लगाने का कार्य छत्तीसगढ़ पारेषण कंपनी द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है। इस कार्य के पूर्ण हो जाने से कोटमीकला 220/132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र की क्षमता 60 एम.व्ही.ए. हो जायेगी जिसकी वजह से विद्युत आपूर्ति की स्थिति और भी बेहतर हो जायेगी।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बिलासपुर दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत पर 11 केवी लाइन बनी काल… करंट की चपेट में आने स... VIDEO बिलासपुर: आप प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा हुए सड़क हादसे का शिकार….बाइक सवार को बचाने के दौरान... VIDEO:- रील के चक्कर में मौत को दे रहे न्योता! एजुकेशन हब की सड़क पर सनरूफ से स्टंट, पुलिस अभियान का... बिलासपुर:- भूसे से भरे बेकाबू ट्रक का कहर: 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही महिला, शरीर के उड़े चिथड़े,... सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे... 51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग