बिलासपुर

चरित्र शंका पर पत्नी की हथौड़ा मारकर हत्या, पति हत्या के बाद खुद पहुँचा थाने…. बच्चों के सामने मां ने तोड़ा दम

रमेश राजपूत

बिलासपुर – पत्नी के चरित्र पर शंका करते हुए बुधवार की तड़के एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और खुद थाने पहुँचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद सकते में आई पुलिस आरोपी के घर पहुँची और जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंझवापारा की है, आरोपी पति अक्षय भार्गव का 15 साल पहले हरी कुमारी भार्गव से विवाह हुआ था,

जिनके 2 बच्चे अनीश भार्गव 13 वर्ष और मनीष भार्गव 12 वर्ष है। मृतिका हर कुमारी भार्गव जीएसटी कार्यालय में काम करती है, पति अक्षय भार्गव चरित्र शंका के चलते रोजाना अपनी पत्नी से विवाद करता था, बुधवार सुबह करीब पांच बजे दोनो के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ और अक्षय ने अपनी पत्नी हरी कुमारी के सर पर हथोड़ा मारकर उसकी हत्या कर दी, मृतिका के परिजनों ने घटना की रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में दर्ज करा दी है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,