जांजगीर चाँपा

युवक की हत्या कर नहर में फेंकी गई लाश, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच, संदेह के आधार पर 2 लोगों को हिरासत में लिया गया

रमेश राजपूत

जांजगीर-चाम्पा – मुलमुला थाना क्षेत्र के पकरिया गांव में युवक की हत्या कर नहर में लाश फेंक दी गई। हत्या की वारदात के बाद मौके पर पहुँची पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है, मृतक का नाम विजय भारद्वाज था, जो झलमला गांव का रहने वाला था, घटना किस वजह से हुई, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है, पुलिस सूत्रों के अनुसार हत्या के लिए नायलॉन की रस्सी का उपयोग किया गया साथ ही घटना स्थल से लगभग 200 मीटर दूर नहर में शव बरामद किया गया है। 

घटना बीती रात की बताई जा रही है परिजनों के मुताबिक दो व्यक्ति घर पहुंचे और उन्होंने विजय भारद्वाज को घूमने के लिए चलने का आग्रह किया और उसे साथ लेकर निकले जिसके बाद विजय भारद्वाज घर वापस नहीं लौटा कल देर रात से ही तलाश की जा रही थी और आज सुबह उसकी लाश नहर में पड़ी मिली। घटना की सूचना के बाद एसडीओपी चंद्रशेखर परमा और टीआई जितेंद्र बंजारे मौके पर पहुंचे थे और मामले में पुलिस की तफ्तीश जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज...