कोरिया छत्तीसगढ़

सोशल नेटवर्किंग साइट पर अश्लील गाली का प्रयोग, एसपी ने लिया मामले को संज्ञान में…. युवक पर हुई कार्रवाई

रमेश राजपूत

चिरमिरी – गत दिनों पोडी निवासी राजा मुखर्जी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म फ़ेसबुक पर अश्लील गाली गलौज एवं अभद्र टीप्पणी का प्रयोग किया गया। उक्त प्रकरण की जानकारी पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह को दी गई एवं उनके निर्देश पर प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए सीएसपी चिरमिरी, थाना प्रभारी चिरमिरी एवं थाना प्रभारी पोड़ी द्वारा पोड़ी थाने में सख्ती से कार्यवाही करते हुए आरोपी राजा मुखर्जी पर 151 की कार्यवाही कर एसडीएम के सम्मुख पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने ऐसे मामलों को लेकर सभी थाना प्रभारीगण को इस संबंध में निर्देशित किया कि सोशल मीडिया जैसे सार्वजनिक प्लेटफ़ॉर्म पर अभद्र भाषा या अश्लील टिप्पणी का प्रयोग करने वालों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करें।

error: Content is protected !!
Letest
जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल... सुबह का सफर बना जिंदगी का आखिरी सफर! तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या, बिलासपुर:- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, यूएस मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा... SECL के रिटायर्ड डिप्टी GM स...