सीपत

तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत: स्कूल से लंच टाइम में तालाब नहाने गए दो बच्चों की गहराई में जाने से गई जान, स्कूल प्रबंधन की लापरवाही बन रही वजह.! सीपत थाना क्षेत्र का मामला

उदय सिंह

सीपत – स्कूल के लंच टाइम में नहाने के लिए तालाब गए दो स्कूली बच्चों की डूबने से मौत हो गई। यह पूरा मामला सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दर्राभांठा का है। जहां स्कूल के लंच टाइम में तालाब नहाने गए दो बच्चों की मौत हो गई। ताज्जुब की बात यह कि इस मामले की भनक स्कूल प्रबंधन को तक नही लगी। जबकि बच्चों के बैग स्कूल में ही थे। अब इस मामले में परिजन के साथ सभी स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगा रहे है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम दर्राभांठा शासकीय प्राथमिक शाला में कक्षा दूसरी का 8 वर्षीय छात्र वंश और समीर पटेल मंगलवार को रोजाना की तरह स्कूल गए थे। लंच के समय दोनों अपने दो अन्य साथियों के साथ स्कूल से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित पथरी तालाब नहाने चले गए। चारों बच्चे नहाने के लिए पानी में उतरे, कुछ देर तैरने के बाद इनमें से दो बच्चे जो उन्हीं की कक्षा के थे, वापस चले गए, लेकिन वंश भट्ट और समीर पटेल वापस स्कूल नहीं पहुंचे। छुट्टी के बाद देर शाम तक दोनों बच्चे जब घर नहीं लौटे तो। इनके परिजन परेशान होकर उनकी पतासाजी शुरू की।

पूछने पर अन्य बच्चों ने बताया कि दोनों का बैग स्कूल में रखा हुआ है, लेकिन दोनों स्कूल में लंच के बाद नहीं दिखाई दिए है । पूछताछ में पता चला कि स्कूल के दो और बच्चे उनके साथ दिखाई दिए थे। उनके साथ नहाने गए बच्चों ने बताया कि हमारे साथ वे दोनों भी तालाब में नहा रहे थे हम लोग आपस आ गए लेकिन वे दोनों नही आए। इसके बाद परिजन अन्य ग्रामीणों तालाब की तरफ गए।

शंका के आधार पर रात करीब 9 बजे गांव के कुछ युवकों ने तालाब में उतरकर खोजबीन शुरू की। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों बच्चों का शव पानी के अंदर मिला। इधर मामले में सीपत पुलिस ने जांच शुरू कर डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,