जांजगीर चाँपा

क्लिन इंडिया ग्रीन इंडिया के तहत एनएसएस की टीम चला रही सफाई अभियान….रैली निकालकर किया जा रहा जागरूक

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय अमोरा अकलतरा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा अक्टूबर माह में 1 से 31 तारीख तक युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार निर्देशानुसार पूरे देश में स्वच्छ भारत (क्लीन इंडिया) के तहत पालीथीन उन्मूलन कार्यक्रम चलाया जा रहा हैं इसी कड़ी में शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वयक डा. सुशील कुमार एक्का जिला संगठक बी.के.पटेल के कुशल निर्देश एवं  विद्यालय प्राचार्य आशीष मिश्रा एवं कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार यादव के नेतृत्व में गांव में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी में विद्यालय के स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम अमोरा  में पाउच, पन्नी , पालीथीन उन्मूलन कर स्वच्छता के लिए ग्राम में जागरूकता रैली निकाली गई तथा रैली के माध्यम से जागरूकता फैलाई गई‌ ।

स्वच्छता अभियान (क्लिन इंडिया) को सफल बनाने मे राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको , सहयोगी शिक्षक पुरबल देवांगन , रामकुमार कैवर्त  का सहयोग रहा तथा सभी स्वयंसेवकों के द्वारा स्वच्छता अभियान  अपने ग्राम घरों मे भी चलाया जा रहा है जिसमे परसदा , बूटरभावर , मुर्लीडीह , आरसमेटा शामिल हैं इन कार्यो के लिये सभी सरपंच , पंच , व गणमान्य नागरिकों के द्वारा स्वयंसेवको की प्रशंसा किया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज...