रतनपुर

उन्मुखीकरण कार्यक्रम का शासकीय महाविद्यालय में हुआ आयोजन…नव प्रवेशी छात्र छात्राओं को मिला मार्गदर्शन

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर – शासकीय महामाया महाविद्यालय रतनपुर में बी.काम. ,बी.एससी.भाग एक (प्रथम वर्ष) में नवप्रवेशी छात्र छात्राओं को महाविद्यालय की शैक्षणिक,शैक्षणेत्तर गतिविधियों यथा राष्ट्रीय सेवा योजना,स्वीप,एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम,क्रीड़ा,ग्रंथालय, छात्र अभिभावक योजना, विविध छात्रवृत्ति, कैरियर गाइडेंस, अनुशासन,एंटी रैगिंग अधिनियम, महिला उत्पीडन रोधी नियमावली, साहित्यिक सांस्कृतिक कार्यक्रम, आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा,

अंग्रेजी भाषा लैब की जानकारी महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के संयोजन में आयोजित उन्मुखीकरण कार्यक्रम में दी गई। इसके पूर्व ऐसी ही जानकारी बी.ए.भाग एक के विद्यार्थियों को 28अक्टूबर को संबंधित प्रभारी प्राध्यापक जनों ने दी थी। दोनों दिवस महाविद्यालय के प्राचार्य एवं संरक्षक डॉ आर एस खेर जी, डॉ अजरा कुरैशी, प्रोफेसर के.एस.पुसाम जी ने सरस्वती पूजन पश्चात नवप्रवेशी छात्र छात्राओं का महाविद्यालय में स्वागत करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा परिसर में शिक्षा एवं आपके श्रेष्ठ विकास हेतु हम सभी प्रयासरत हैं,

आप महाविद्यालय में उपलब्ध सभी सुविधाओं का लाभ लेते हुए सफलता अर्जित कर अपना और अपने महाविद्यालय के नाम को गौरवान्वित करें। विविध गतिविधियों के प्रभारी प्राध्यापकों डॉ अजरा कुरैशी, डॉ के.एस.पुसाम, डॉ अशोक लहरे, डॉ सीमा सिन्हा, डॉ राजकुमार सचदेव, डॉ श्रद्धा दुबे, डॉ जया चावला,

डॉ राजेश राय,प्रो.देवलाल उइके,प्रो ऋचा गुप्ता,प्रो.शिवशंकर पांडेय, ग्रन्थपाल अंकुल गुप्ता, क्रीड़ाधिकारी डॉ प्रमोद तिवारी ने सभी विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए उन्हें उत्साहित, प्रोत्साहित किया। उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजन हेतु प्राचार्य ने प्रभारी प्राध्यापक डॉ सीमा सिन्हा को बधाई दी।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत