रायपुर

7 वर्षीय मासूम से दरिंदगी…वैवाहिक कार्यक्रम में आई बच्ची को आरोपी पड़ोसी ने बनाया शिकार,

रमेश राजपूत

रायपुर – राजधानी रायपुर के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत थाना तिल्दा नेवरा में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आई 7 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

खेलते समय मासूम को बनाया शिकार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी अपनी 7 वर्षीय पुत्री के साथ तिल्दा नेवरा क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। बुधवार, 29 अप्रैल 2026 की रात करीब 8 से 9 बजे के बीच बच्ची अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला राजकुमार उर्फ राजा वर्मा 30 वर्ष भी वहां मौजूद था। आरोप है कि मौका पाकर आरोपी ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने तत्काल थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी राजकुमार उर्फ राजा को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान अपराध स्वीकार करने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी राजकुमार उर्फ राजा वर्मा, निवासी ग्राम बहेसर, के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(2) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत अपराध क्रमांक 179/26 पंजीबद्ध किया है। गुरुवार को आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह...