जांजगीर चाँपा

ट्रैक्टर की ट्राली से टकराई बाईक, बाईक चला रहे नाबालिग की मौके पर मौत, एक गंभीर एक अन्य घायल

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जांजगीर थाना क्षेत्र के सुकली गांव के पास केरा रोड पर ट्रैक्टर की ट्राली से बाईक सवार टकरा गये, घटना में बाईक चला रहे नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई एक नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं  एक अन्य युवक को भी चोटें आई हैं। तीनो एक ही बाईक पर सवार थे। घटना के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और उसकी ट्राली पलट गई। इस मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर के ड्राईवर को हिरासत में ले लिया है। 

इस संबंध जांजगीर थाना प्रभारी उमेश साहू ने बताया कि नैला चौकी क्षेत्र के सिवनी गांव के पेंटिंग का काम करने वाले दुलाराम बरेठ पिता संतोष बरेठ उम्र 17 साल, रतन कंवर पिता मानसिंह कंवर उम्र 17 और देवनारायण कंवर पिता धन सिंह कंवर उम्र 25 तीनों खरताल गांव पेंटिग का काम करने जा रहे थे। सुकली और पचेड़ा गांव के बीच पहुॅचे थे की सामने से आ रही ट्रैक्टर के ट्राली से जाकर टकरा गये। घटना में बाईक चला रहे दुलाराम बरेठ की मौके पर ही मौत हो गई वहीं रतन कंवर गंभीर रूप से तो देवनारायण मामूली रूप से घायल हो गया।

ग्रामिणों की सूचना पर मौके पर पहुॅची जांजगीर पुलिस ने यह भी पाया कि घटना के वक़्त ट्रैक्टर चालक  ने अपना नियंत्रण ट्रैक्टर से खो दिया जिससे ट्राली पलट गई और इंजन सड़क से निचे खेत में उतर गई। घटना के बाद मौके पर मौजदू ट्रैक्टर ड्राईवर जय सिंह गोड़ निवासी पुरानी बस्ती जांजगीर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और दोनों घायलों को जिला चिकित्साल ईलाज लिए रवाना किया वहीं शव को जिला हॉस्पिटल की मर्च्युरी में भेज कर परिजनों को सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर घटना की जांच कर रही है। 

error: Content is protected !!
Letest
भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न...