जांजगीर चाँपा

धारदार हथियार से पंच की हत्या, दो युवकों ने दिया वारदात को अंजाम… हत्या के बाद दोनों आरोपी चढ़े गांव के पानी टंकी पर और सुनाई हत्या की पूरी कहानी

रमेश राजपूत

जांजगीर-चाम्पा – जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के तुस्मा गांव में धारदार हथियार से पंच की हत्या की कर दी गई है, बताया जा रहा है कि जमीन विवाद में दो युवकों ने हत्या की है वहीं दोनो आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद गांव के पानी टंकी में चढ़ कर बैठ गए और मीडिया के आने के बाद नीचे उतरने की जिद कर रहे थे। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है और  मामले की जांच कर रही है। शिवरीनारायण थाने के टीआई रविन्द्र अनन्त ने बताया कि तुस्मा गांव के पंच भागवत साहू की रक्तरंजित लाश मिली है, दो युवक सहित कुमार केंवट और सुनील कुमार केंवट ने जमीन विवाद की वजह से वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी गांव के पानी टंकी में चढ़ गए थे और मीडिया के आने के बाद ही नीचे उतरने की जिद कर रहे थे जिन्हें बड़ी मुश्किल से नीचे उतारा गया और मीडिया के सामने ही उनसे बात की गई तो उन्होंने अपना जुर्म मीडिया के सामने ही स्वीकार किया। दोनो आरोपियों में से सहित कुमार केवट ने बताया कि पंच भागवत साहू ने उनकी जमीन को किसी के पास फंसा दिया है उस व्यक्ति ने इनके परिवार की जमीन पर घर भी बना लिया है मगर इन्हें पैसे नहीं मिले, बार-बार पंच भागवत साहू के चक्कर काट कर इनका परिवार परेशान था इसकी वजह से इन लोगों ने पंच भागवत साहू की हत्या करने का फैसला किया और आज दोपहर धारदार हथियार से दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।

error: Content is protected !!
Letest
भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न...