जांजगीर चाँपा

किसान की खून से लथपथ मिली लाश…पास ही मिला टूटा हुआ डंडा, रंजिशवश हत्या की आशंका

रमेश राजपूत

जांजगीर – जिले के हसौद थाना क्षेत्र में एक अधेड़ किसान की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। उसका शव बुधवार सुबह नग्न हालत में घर से एक किमी दूर मेन रोड पर पड़ा मिला है। सुबह लोगों ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। शव के पास ही पुलिस को टूटे हुए डंडे पड़े मिले हैं। हालांकि अभी तक अधेड़ के कपड़े नहीं मिल सके हैं।

आशंका है जताई जा रही है कि किसी रंजिश वश विवाद के चलते उसकी हत्या की गई है। पुलिस फिलहाल मौके पर पहुँच जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, गुजियाबोर निवासी परदेशी सोनी (55) पुत्र बुड़गा सोनी खेती-किसानी करता था। उसका खून से लथपथ शव बुधवार सुबह मेन रोड पर नग्न हालत में पड़ा मिला है। पूरे शरीर पर डंडे से पीटने के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। कोटवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज...