बिलासपुर

दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, महिला के प्रेमी ने ही प्रताड़ना से तंग आकर की थी हत्या, वारदात देख लेने की वजह से बेटे को भी उतारा था मौत के घाट….अवैध संबंध में इस बार प्रेमी निकला आरोपी

रमेश राजपूत

बिलासपुर- न्यायधानी के सकरी थाना क्षेत्र में महिला और उसके बेटे की हुई दोहरे हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है, जैसा कि पहले ही संदेह जताया गया था कि अवैध संबंध ही इस हत्या की वजह हो सकती है, जो इस मामले के खुलासे के बाद सही साबित हुआ। निगम कर्मी रामेश्वर कौशिक की पत्नी सरिता कौशिक उम्र 30 वर्ष और बेटे अरमान कौशिक उम्र 11 वर्ष की हत्या महिला के प्रेमी ने ही कि थी। मृतिका का परसदा निवासी संजू वस्त्रकार पिता शिव वस्त्रकार उम्र 28 वर्ष से प्रेम संबंध था, जो अपने प्रेमी के किसी और लड़की से सगाई करने से नाराज थी और जिसने पिछले दिनों उक्त लड़की के घर जाकर हंगामा भी मचाया था जिसकी वजह से संजू की सगाई भी टूट गई थी।

यही वजह रही कि मृतिका अपने प्रेमी पर शादी न करने का दबाव डाल रही थी और विवाद कर रही, बार बार अपने प्रेमी को बर्बाद करने की धमकी दे रही थी, जिससे तनाव में आकर संजू वस्त्रकार ने 5 सितंबर को मृतिका के घर पहुँचकर विवाद करते हुए कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया, वही इसी बीच उसका बेटा घर में आ गया, जिसे भी आरोपी ने वार कर हत्या कर दी। मामले में संदेह के आधार पर जब प्रेमी संजू की खोजबीन पुलिस द्वारा की गई तो उन्हें कई महत्वपूर्ण साक्ष्य हाथ लगे, जिन्होंने उसे ट्रेस कर हिरासत में लिया और पूछताछ की गई, जिसने पहले तो पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन कड़ाई बरतने पर उसने हत्या करने की वजह और घटना को अंजाम देना कबूल कर लिया। मामले को पुलिस ने गंभीरता से सुलझाते हुए आरोपी प्रेमी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जिसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और रक्तरंजित कपड़े को बरामद कर लिया है। 

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला,