बेलतरा

ग्राम लिम्हा में राजस्व पखवाड़ा शिविर का किया गया आयोजन, 105 आवेदन हुआ प्राप्त, 17 आवेदनो का मौक़े पर ही किया गया निराकरण

उमलेश जायसवाल

बेलतरा – बिलासपुर जिले में 1 फरवरी से 15 फरवरी तक राजस्व पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस दौरान बेलतरा तहसील के ग्राम पंचायत लिम्हा में गुरुवार को राजस्व शिविर आयोजन किया गया। शिविर में लिम्हा, कोरबी, बांका, पथरापाली व सलखा के किसान व ग्रामीण उपस्थित रहें। शिविर में राजस्व संबंधी कामों के अलावा विकसित भारत योजना में शामिल योजनाओं के लाभ पाने से छूटे हुए लोगों के आवेदन भी लिए गये। बेलतरा तहसीलदार प्रकाश चंद्र साहू शिविर में मौजूद रहकर समस्याओं का समाधान किये। जिसमें 105 राजस्व विभाग का रजिस्ट्रेशन कर 17 मामलों का निराकरण मौक़े पर ही किया गया जिसकी किसानों ने सराहना किया।

तहसीलदार ने बताया कि शिविर में बी-1 पठन, अविवादित नामांतरण, अविवादित बटवारा, अभिलेख अपडेट, त्रुटि सुधार संबंधी अभिलेख सुधार, नक्शा बटांकन, सीमांकन, डायवर्सन, वृक्ष कटाई की अनुमति, जाति, निवास एवं आय प्रमाण सहित अन्य कामों के लिए आवेदन लिए जा रहे है। इसके साथ ही आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन योजनाएं, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, वन अधिकार मान्यता पत्र, नोनी सुरक्षा किसान क्रेडिट कार्ड आदि के लिए आवेदन की कार्यवाही की जा रही है ।

आज के इस शिविर में बेलतरा तहसीलदार प्रकाश चंद्र साहू, पटवारी खिलेश्वर साहू, भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकर दयाल शर्मा, जागेंद्र कश्यप, सरपंच अमर सिंह सरोटिया, राजू ठाकुर, गंगा साहू, भुनेश्वर कश्यप, पंच – सरपंच, सचिव साहित सैकड़ो ग्रामीण जन उपस्थित रहें।

error: Content is protected !!
Letest
भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न...