छत्तीसगढ़बिलासपुर

सिंपलेक्स के अधिकारियों को कलेक्टर की दो टूक कहा सीवरेज का काम दिसंबर तक खत्म करें

बैठक में सिवरेज के शेष बचे सभी कार्यों पर चर्चा की गई और अतिरिक्त टीम लगाते हुए दिसंबर तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

मंगलवार को कलेक्टर डा. संजय अलंग व कमिश्नर शप्रभाकर पाण्डेय ने शहर में सिवरेज के कार्य कर रहे सिप्लेक्स कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट कौशिक दास, प्रोजेक्टर मैनेजर योगेश बारापात्रे सहित निगम के सिवरेज शाखा के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान दिसंबर तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में सिवरेज के वर्तमान में चल रहे व अपूर्ण कार्य को करने संबंधित सभी पहलुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान सबसे पहले सिवरेज पंपिंग स्टेशन की ज्वाली नाला संबंधित कार्ययोजना पर चर्चा की गई। इस पर पंपिंग स्टेशन का ड्राईंग डिजाईन का कार्य 31 मार्च तक पूर्ण करने और 1 अप्रैल से कार्य प्रारंभ कर 31 दिसंबर तक पूर्ण के निर्देश दिए गए। इसी तरह विद्यानगर एवं तेलीपारा में चल रहे मुख्य पाइप लाइन बिछाने के शेष कार्य को बरसात के पहले 30 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसके लिए कार्य की आवश्यकता को देखते हुए अतिरिक्त मानव बल टीम लगाने की बात कही गई। इसके बाद शहर के विभिन्न स्थानों पर छुटे हुए इंटर कनेक्शन कार्य पर चर्चा की गई। इसपर 25 मार्च से कार्य शुरू करने की बात कहते हुए 30 जून 2019 तक 65 प्रतिशत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसमें शेष बचे हुए कार्यों को भी सामान्तर रूप से पूर्ण करने की बात कही गई। इसी तरह सिटी कोतवाली ब्लास्टिंग कार्य पर चर्चा करते हुए सिप्लेक्स के अधिकारियों ने करीब 438 मीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य शेष होने की जानकारी दी। इसपर शेष कार्यों को 25 मार्च से प्रारंभ कर दिसंबर तक पूर्ण करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने और आवश्यकतानुसार टीम बढ़ाने के निर्देश दिए गए। इसी तरह सीवरेज नेटवर्क अंतर्गत मुख्य पाइप लाइन क्लोज टिम्बरिंग मैथड से करने के लिए 25 मार्च से 6 टीम लगाते हुए कार्य को समयसीमा में पूर्ण करने की बात कही गई। ओपनकट पद्धिति से पाइप लाइन बिछाने के लिए 3 टीम लगाकर जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

क्लिंनिंग एवं हाईड्रो टेसि्ंटंग कार्य पर चर्चा करते हुए मेनहोल व प्रापर्टी चेंबर की सफाई के लिए अलग-अलग 15 टीम लगाकर कार्य पूर्ण करने तथा सफाई एवं हाईड्रो टेस्टिंग कार्य के लिए जोन 1 को 10 से 12 भागों में बांटकर कार्य करने निर्देशित किया गया। हाईड्रो टेस्टिंग के लिए 500 मीटर प्रतिदिन के लिए तय लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 15 से 20 टीम लगाकर तय समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। प्रापर्टी चेंबर निर्माण कार्य पर चर्चा करते हुए पुनरीक्षित सर्वे के अनुसार लगभग 15000 प्रापर्टी चेंबर का निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसमें भी समयसीमा में कार्य पूर्ण करने आवश्यक अतिरिक्त मानवबल टीम लगाने की बात कही गई।

दो बार ली गई बैठक

शहर में चल रहे सिवरेज के कार्यों को पूर्ण करने के लिए सिप्लेक्स के अधिकारियों की दो बार बैठक ली गई। शाम 4 बजे से निगम के सभागार में कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने बैठक ली। इसके बाद कलेक्टर डा. संजय अलंग ने कमिश्नर पाण्डेय सहित सभी अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में सिवरेज के शेष बचे सभी कार्यों पर चर्चा की गई और अतिरिक्त टीम लगाते हुए दिसंबर तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

error: Content is protected !!
Letest
जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ...