जांजगीर चाँपा

शराब दुकान में 2 लाख 30 हजार की डकैती, 2 गार्ड को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर नकाबपोशो ने दिया अंजाम

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के शराब दुकान में डकैती की वारदात सामने आई है, 10 से 15 की संख्या में पहुॅचे नकाबपोश डकैतों ने देशी और विदेशी शराब दुकान के दोनो गार्ड को पहले पीटा फिर चाकू की नोक पर बंधक बनाकर रूपयों से भरा लॉकर उठाकर ले गये साथ ही सीसी टीवी का पूरा सिस्टम भी अपने साथ ले गये। घटना बीते रविवार सोमवार की दरमियानी रात ढाई बजे की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव में जूठी फाटक के पास देशी और विदेशी शराब दुकान है दोनों दुकानों के शराब बिक्री का पैसा एक साथ एक ही लॉकर में रखा जाता है। दोनों दुकानो के बीच में टीने का शेड बनाया गया है जिसमें दोनों दुकानों के गार्ड रात में रहते हैं और पहरा भी देते हैं।

गार्ड दुर्गेश यादव और सुखसागर पाटले ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया है कि रात तकरीबन ढाई बजे 10 से 15 की संख्या में पहुॅचे डकैतों ने उनसे पहले मारपीट की फिर चाकू की नोक पर उन्हे बंधक बनाया और दोनों दुकान के बिक्री के पैसों से भरा लाकर जो कि देशी शराब दुकान में रखा था और सीसीटीवी का पूरा सिस्टम लेकर चले गये। लॉकर में 2 लाख 30 हजार रूपये होने की जानकारी दी गई है।  फिलहाल अकलतरा पुलिस मौके का मुआयना कर मामले की जांच में जुटी है।

error: Content is protected !!
Letest
जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज...