जांजगीर चाँपा

वैक्सिनेशन के लिए जा रहे छात्रों को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर…मौके पर दोनों की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – शनिवार दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार 2 छात्रों की मौत हो गई । दोनों छात्र वैक्सीन लगवाने के लिए जा रहे थे । इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन उन्हें टक्कर मारते हुए भाग निकला । हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया है । जो मुआवजे की मांग कर रहे थे । सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास में जुट गई थी।

हादसा मालखरौदा थाना क्षेत्र में हुआ है, जानकारी के मुताबिक , बरभांठा गांव निवासी लोकेश बरेठ ( 15 ) पुत्र द्वारिका प्रसाद बरेठ और नीरज चौहान ( 15 ) पुत्र याद राम चौहान दोनों छपोरा के सेकेंडरी स्कूल में 10 वीं क्लास के स्टूडेंट थे । दोनों वैक्सीन लगवाने के लिए बाइक से छपोरा के वैक्सीनेशन सेंटर जा रहे थे । डभरा – छपोरा मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन उन्हें टक्कर मारते हुए भाग निकला ।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक से गिरकर सड़क पर 30 मीटर दूर तक घिसटते चले गए । हादसे में दोनों बच्चों के सिर पर चोट लगी । जबकि एक बच्चे का पैर टूट गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई । इसके बाद हंगामा शुरू हो गया । सूचना मिलने पर पुलिस के साथ परिजन भी मौके पर पहुंच गए ।

उन्होंने बीच सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया है । इसके चलते करीब डेढ़ घंटे से आवागमन बाधित रहा।

error: Content is protected !!
Letest
पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा...