जांजगीर चाँपा

भारी वाहन की चपेट में आये दो मासूम…एक की मौत दूसरा गंभीर…. ट्रेलर छोड़कर चालक हुआ फरार

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा- बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम बिरगहनी मेन रोड में शनिवार की शाम सायकल में जा रहे दो मासूमो को एक अनियंत्रित ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई वही उसके 12 वर्षीय दोस्त को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक उमेश कुमार खाण्डे पिता हेम प्रसाद खाण्डे उम्र 10 वर्ष जो 5 वी में पढ़ता था,

घर से अपने दोस्त राजा कुर्रे को अपने सायकल मे बिठा कर तालाब की ओर जा रहा था कि रास्ते मे मेन रोड पर बेरियर के पहले शाम 04:00 करीब पहुचे था, तभी उसी समय पीछे की तरफ से ट्रेलर वाहन क्रमाक सीजी-10 आर-0770 के चालक ने अपनी गाडी को तेजी एवं लापरवाही से चला कर उमेश की सायकल को ठोकर दिया जिससे उमेश और राजा दोनो गिरकर घायल हो गये तथा सायकल भी क्षतिग्रस्त हो गई,

आस पास के लोगों ने घायल मासूमों को हॉस्पिटल पहुँचाया जहाँ डॉक्टर ने उमेश को मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने वाहन ट्रेलर क्रमांक सीजी-10 आर-0770 के चालक के खिलाफ धारा 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज...