छत्तीसगढ़बिलासपुर

जमीन रजिस्ट्री के नाम पर लाखों रुपए डकारने वाले दो आरोपी की गर्दन पुलिस ने दबोची

फिलहाल बरामद रकम का खुलासा पुलिस नहीं कर रही है वहीं मामले में फरार इनके अन्य दो साथियों की तलाश की जा रही है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

जमीन बिक्री खरीदी के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों की नई फौज खड़ी हो गई है। ऐसे ही एक मामले में 10 एकड़ जमीन का सौदा कर रजिस्ट्री करवाने के नाम पर सुकालू यादव यादव से 35 लाख रूपए हड़प लिए गए और होलवा बांधे, संतोष ध्रुव हेमलाल और विजय रात्रे ,सुकालू को घुमाने लगे। ना तो उन्होंने जमीन की रजिस्ट्री कराई और ना ही रकम वापस की । खुद के ठगे जाने का एहसास होने के बाद पिछले साल 25 मई को सुकालू ने इन चारों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। तब से पुलिस इन चारों धोखे बाजो को तलाश नहीं थी। इसी दौरान पुलिस को पता चला की धोखाधड़ी के मामले में फरार होलवा बांधे बेमेतरा में छुपा हुआ है तो वहीं मामले का दूसरा आरोपी संतोष ध्रुव भी चकरभाटा क्षेत्र में छुप कर रह रहा है । दोनों आरोपियों की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दबिश दी और दोनों को धर दबोचा। दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। जिन से लाखों रुपए नगद जप्त किया गया है। फिलहाल बरामद रकम का खुलासा पुलिस नहीं कर रही है वहीं मामले में फरार इनके अन्य दो साथियों की तलाश की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज...