छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर में फिर सक्रिय हुए डीजल चोर, मुल्तान से तार जुड़े होने का अंदेशा

लगातार पेट्रोल और डीजल की चोरी की खबरों ने आरपीएफ के भी कान खड़े कर दिए थे, जिसके बाद टीम बनाकर निगाह रखी गई

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

एक दौर था जब तार बाहर इलाके के डीजल चोर गिरोह के सरगना मुल्तान ने आरपीएफ के नाक में दम कर रखा था ,लेकिन तेल डिपो के स्थानांतरण से मुल्तान एंड गैंग की कमर टूट गई थी। पर शायद यह पुलिस का वहम था। इस बीच डीजल चोरों ने चोरी का नया ठिकाना ढूंढ लिया। वर्तमान में उसलापुर रायपुर बाईपास लाइन से पेट्रोल और डीजल से भरी ट्रेनें बड़ी संख्या में आवाजाही करती है ,क्योंकि बाईपास लाइन होने की वजह से यहां सुरक्षा के इंतजाम अधिक नहीं है इसलिए यह तेल चोरों का स्वर्ग बन चुका है । लगातार पेट्रोल और डीजल की चोरी की खबरों ने आरपीएफ के भी कान खड़े कर दिए थे, जिसके बाद टीम बनाकर निगाह रखी गई। आरपीएफ की टीम पता करते करते त्रिपुरा इंद्रपुरी के पास पहुंची तो यहां उन्हें डीजल के करीब 40 कंटेनर मिले।

लेकिन आसपास कोई भी ना मिलने से पुलिस ने सूझबूझ का परिचय दिया और इन जैरिकेन केन पर नजर रखा। रात लगभग दस- ग्यारह बजे के बीच 10 से 12 लोग जेरीकेन लेने पहुंचे तो आरपीएफ के जवानों ने घेराबंदी की लेकिन अधिकांश तेल चोर भाग खड़े हुए। इस बीच आरपीएफ को एक चोर को पकड़ने में कामयाबी मिली। आरपीएफ ने यहां से 10 से 15 खाली जेरीकेन और पाइप जप्त किया है ।इसी के साथ उसलापुर की आरपीएफ टीम ने करीब 12 सौ लीटर डीजल भी पकड़ा है। आरपीएफ का मानना है कि इस नए गैंग का के तार मुल्तान गिरोह से जुड़े हो सकते हैं ,जिसने लंबे वक्त तक तार बाहर क्षेत्र में इसी तरह डीजल पेट्रोल की चोरी की है। वहीं मामले में पकड़े गए एक चोर से उसके साथियों के नाम पता किए जा रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा...