जांजगीर चाँपा

सीएम कार्यक्रम की ड्यूटी में जा रही पुलिस जवानों की बस हुई दुर्घटनाग्रस्त…. अनियंत्रित ट्रक ने मारी ठोकर, कई जवानों को आई चोट

रमेश राजपूत

जांजगीर-चाम्पा – शिवरीनारायण क्षेत्र के कनस्दा गांव में पुलिस फोर्स से भरी बस को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. हादसे में 15 से 20 पुलिसकर्मियों को चोट आई है और घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. घायलों में महिला आरक्षक भी शामिल हैं. बस में करीब 45 पुलिसकर्मी सवार थे। बताया जा रहा है कि ट्रक के ड्राइवर को झपकी आ गई और सामने से जा रही पुलिस फोर्स से भरी बस को टक्कर मार दी,

हाससे में दोनों गाड़ियों के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है दरअसल, बिलासपुर की पुलिस फोर्स, बस में सवार होकर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में ड्यूटी करने मालखरौदा के मोहतरा गांव जा रही थी। वे कनस्दा गांव पहुंचे थे कि सामने से आ रहा ट्रक अनियन्त्रित हो गया और विपरीत दिशा में आकर पुलिस बल से भरी बस को टक्कर मार दी।

हादसे में 15 से 20 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। बस में करीब 45 पुलिसकर्मी सवार थे। राहत की बात रही कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई है। 15 से 20 आरक्षकों को सामान्य चोट आई है. घायलों में महिला आरक्षक भी शामिल है। घटना की सूचना के बाद शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच कर रही है।

ड्राइवर की सजगता से टल गई बड़ी घटना

इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक कनस्दा गांव के पास जब पुलिस बल से भरी बस पहुंची और इस दौरान सामने से आ रही ट्रक की अनियंत्रित स्थिति को देखकर बस के ड्राइवर ने अनहोनी को पहले से ही भाप लिया उसने बस को कुछ दूर पहले ही रोक लिया। बस रुकने के बाद अनियंत्रित ट्रक ने सामने से आकर बस को ठोकर मारी, एक तरफा ठोकर की वजह से एक बड़ी घटना टल गई अगर दोनों वाहनों की गति तेज होती तो निश्चित रूप से एक बड़ी घटना घट सकती थी।

मुख्यमंत्री ने ली घटना की जानकारी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में हुए वाहन दुर्घटना में घायल पुलिस जवानों का हाल-चाल जाना। श्री बघेल ने पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज से दूरभाष पर चर्चा कर घटना की ली जानकारी। मुख्यमंत्री ने घायल जवानों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए है। मिली जानकारी अनुसार मौसम खराब होने के कारण मुख्यमंत्री का आज जांजगीर-चांपा जिले का प्रस्तावित दौरा स्थगित हो गया है।

error: Content is protected !!
Letest
जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज...