जांजगीर चाँपा

पुलिस ने पकड़ी बड़ी गांजे की खेप, 3 लाख रूपये का 50 किलो गांजा जब्त, 04 आरोपी गिरफ्तार, उड़ीसा से कार में कर रहे थे तस्करी,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले की जैजैपुर पुलिस ने 04 लोगों को गांजा तस्करी करते गिरफ्तार किया है ओरापियों के द्वारा कार में गांजा तस्करी किया जा रहा था जिन्हे मुखबीर की सूचना पर पकड़ा है आरोपियों कोे सोन नदी के पुल के पास कार में गांजा परिवहन करते पकड़ा गया है। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया जहॉ से उन्हे जेल भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जैजैपुर थाना क्षेत्र के चोरभट्ठी गांव के सोन नदी के पास मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर सीजी 11 एमबी 9539 नंबर की एक कार को रूकवाया गया और तलाशी ली गई तलाशी के दौरान कार में छुपा कर रखे हुआ गांजा जब्त किया गया।

तलाशी के वक्त कार में चार लोग सवार थे। थाने लाकर गांजा का वजन कराया गया जो कि 50 किलो निकला जिसकी कीमत लगभग 03 लाख रूपये है। पूछताछ में पुलिस को आरोपी हेमंत चंद्रा, विक्रम चंद्रा, ओम प्रकाश चंद्रा और राकेश चंद्रा ने बताया कि उनके द्वारा जैजैपुर क्षेत्र में खपाने उड़ीसा से गांजा लाया गया है। इस मामले मे जैजैपुर थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि यह कार्यवाई जैजैपुर थाना क्षेत्र में गांजा की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाई है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाई कर उन्हे न्यायालय में पेश किया गया जहॉ से जेल भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज...