छत्तीसगढ़बिलासपुर

एक माह भीतर शहर के डेयरियों को गोकुल नगर में शिफ्ट करने पर संचालकों ने जताई सहमति

कमिश्नर श्री पाण्डेय ने अवैध नल कनेक्शन पर कार्रवाई व पाइप लाइन लिकेज की मरम्मत करने के निर्देश जल विभाग को दिए। इसी तरह सफाई की समस्या को दूर करने सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने और नाली व अन्य जगहों की सफाई करने के निर्देश दिए गए

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

निगम प्रशासन और डेयरी संचालकों के आपसी सहयोग से ही गोकुल नगर का विकास और शिफ्टिंग होगा। गोकुल नगर की सभी तरह की समस्याओं के लिए निगम प्रशासन संचालकों के साथ है, लेकिन शहर से गोकुल नगर में मवेशियों की शिफ्टिंग को लेकर संचालकों को भी निगम प्रशासन का पूरा सहयोग करना होगा।
उक्त बातें निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने निगम सभाकक्ष में आयोजित डेयरी संचालकों की बैठक में कही। श्री पाण्डेय ने कहा कि शहर से सभी डेयरी को प्राथमिकता के साथ गोकुल नगर में शिफ्ट करना ही हमारा लक्ष्य है। गोकुल नगर में सड़क, बिजली व पानी जैसी सुविधाओं के अभाव की जानकारी भी मिली है, जिसे जल्द से जल्द दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। श्री पाण्डेय ने कहा कि निगम प्रशासन गोकुल नगर के डेयरी संचालकों के सभी समस्याओं व दिक्कतों को दूर करने हमेशा उनके साथ खड़ा है। निगम प्रशासन व गोकुल नगर के डेयरी संचालक दोनों के आपसी सहयोग से ही शत-प्रतिशत डेयरी को शिफ्ट किया जा सकता है। इस दौरान कमिश्नर श्री पाण्डेय डेयरी संचालकों के भी समस्याओं से रूबरू हुए। बैठक में डेयरी संचालकों ने बताया कि अवैध नल कनेक्शन के कारण उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पाता है। इसी तरह गोकुल नगर के अंदर की सड़क नहीं बनने से बरसात के दिनों में आवागमन में परेशानी होती है, जिससे पशु चारा वाले भी अपने वाहन गोकुल नगर नहीं भेजते हैं। इसी तरह बिजली व सफाई की भी परेशानी होने की बात कही गई। इस पर कमिश्नर श्री पाण्डेय ने अवैध नल कनेक्शन पर कार्रवाई व पाइप लाइन लिकेज की मरम्मत करने के निर्देश जल विभाग को दिए। इसी तरह सफाई की समस्या को दूर करने सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने और नाली व अन्य जगहों की सफाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक में डेयरी संचालकों द्वारा आने वाले एक माह यानी 15 अप्रैल तक शहर से पूरी तरह गोकुल नगर में डेयरी शिफ्ट करने का समय तय किया गया।

बनेगा माॅडल गोकुल नगर

कमिश्नर श्री पाण्डेय ने कहा कि गोकुल नगर में संचालकों के मांग के अनुरूप सभी तरह का कार्य किया जाएगा। आने वाले समय में गोकुल नगर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क का निर्माण व नाला निर्माण पूर्ण हो जाएगा। इसी तरह तीसरा बोर को पानी टंकी से जोड़ दिया जाएगा। इससे आवागमन और पानी की समस्या दूर हो जाएगी। इसी तरह गोकुल नगर के विकास में जो भी कार्ययोजना है उसे आने वाले समय में एक-एक कर पूर्ण किया गया। कमिश्नर श्री पाण्डेय ने आने वाले समय में प्रदेश में माॅडल गोकुल नगर बनाने की बात कही।

चिलिंग प्लांट व बायो गैस प्लांट पर भी करेंगे कार्यवाही

बैठक के दौरान डेयरी संचालकों ने दूध की पैकेजिंग व रखने के लिए चिलिंग प्लांट स्थापित करने और गोबर के उपयोग के लिए बायो गैस प्लांट स्थापित करने की मांग की, जिसपर आने वाले समय पर तय कार्ययोजना के तहत चिलिंग प्लांट व बायो गैस प्लांट स्थापित करने की बात कमिश्नर श्री पाण्डेय ने की।

पशु औषधालय भी करेंगे शिफ्ट

बैठक में डेयरी संचालकों ने मवेशियों के लिए हरा चारा क्षेत्र विकास करने और शहर से पशु औषधायल को भी शिफ्ट करने की मांग की। इस पर कमिश्नर श्री पाण्डेय ने आने वाले समय में हफ्ते में एक या दो दिनों के लिए पशु औषधायल में डाक्टर की व्यवस्था करने के साथ गोकुल नगर फेज टू में हरा चारा क्षेत्र विकास करने की बात कही।

बैंक से लोन के लिए लगाएंगे शिविर भी

बैठक में डेयरी संचालकों द्वारा विकास शुल्क जमा करने के साथ पूर्व में बैंक से लिए लोन को भी जमा करने निर्देश कमिश्नर श्री पाण्डेय ने कही। विकास शुल्क जमा होने पर उसी फंड से गोकुल नगर का विकास करने की बात कमिश्नर श्री पाण्डेय ने कही। इसी तरह डेयरी संचालकों की मांग पर डेयरी फार्म के लिए लोन व्यवस्था के लिए शिविर लगाने का आश्वासन भी दिया गया। इस दौरान डेयरी संचालकों को आसानी से लोन मिले इसके लिए पूर्व में लिए लोन को जल्द से जल्द जमा करने के निर्देश भी कमिश्नर ने दिए। हालांकि इससे पहले भी डेयरी संचालक कई बार शिफ्टिंग का वादा कर चुके हैं लेकिन शत प्रतिशत शिफ्टिंग संभव नहीं हो पाई। वहीं डेयरी संचालकों के अलावा घर में गाय पालने वालों की भी संख्या बिलासपुर में बहुत है। जब तक उन पर नकेल नहीं कसी जाती तब तक सड़कों पर घूमने वाले मवेशियों पर नियंत्रण मुमकिन नहीं।

error: Content is protected !!
Letest
जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ...