
रमेश राजपूत

बिलासपुर – सुबह 6:30 बजे पेपर बांटने निकले 9 वीं के एक छात्र से दो अज्ञात आरोपियों ने मिशन हॉस्पिटल रोड स्थित नाला मार्ग में मारपीट करते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया है, जिन्होंने छात्र को बेरहमी से पीटा और उसका मोबाइल लूटकर फरार हो गए। मामले पीड़ित छात्र ने परिजनों सहित सिटी कोतवाली थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार कतियापारा भोई मोहल्ला निवासी हिमांशु श्रीवास पिता संतोष श्रीवास उम्र 12 वर्ष 9 वीं कक्षा का छात्र है, हिमांशु पढ़ाई के साथ ही पेपर बांटने का काम भी करता है, बुधवार की सुबह 6:30 बजे के करीब जब वह यूनिटी हॉस्पिटल से पेपर छोड़कर जा रहा था तभी नाला मार्ग पर 100 अंदर आने पर दो अज्ञात व्यक्ति खड़े थे जिन्होंने ने उसे रोका और फोन करने के लिए फोन मांगा,

जिसके बाद आरोपियों ने फोन वापस मांगने पर हथियार दिखा कर मारपीट शुरू कर दी, जिससे छात्र को चोंटे आई है कपड़े भी फट गए, आरोपियों ने फोन के बदले पैसों की मांग कर रहे थे। घटना से घबराए छात्र ने आस पास मदद के लिए आवाज लगाई लेकिन कोई नही आया, लेकिन इसी बीच आरोपी बिना नंबर की सीडी डीलक्स बाइक में फरार हो गए। मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 327-IPC, 34-IPC, 294-IPC, 341-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।