बिलासपुर

तीर्थ यात्रा से लौट रहे यात्रियों की बस हुई सड़क हादसे का शिकार…. खड़ी ट्रक से टकराने से चालक की मौत, कई घायल

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बीती रात गया बिहार से तीर्थ यात्रियों को लेकर लौट रही बस हिर्री थाना क्षेत्र में हाइवे पर सड़क हादसे का शिकार हो गई, जिसमें बस चालक सड़क पर खड़ी ट्रेलर को देख नही पाया और बस ट्रेलर के पीछे जा टकराई, हादसे में बस चालक की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार रायपुर जिले के अलग-अलग गांव से दो बसों में तीर्थ यात्री बिहार के गया गए थे। वहां पर पितृ पक्ष पर किए जाने वाली पूजा के बाद तीर्थ यात्री अपने घर लौट रहे थे। शनिवार की देर रात तीर्थ यात्रियों से भरी बस हिर्री के पास पहुंची थी। एक बस आगे निकल गई थी।

दूसरी बस का ड्राइवर हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर को नहीं देख पाया। तेज रफ्तार बस सीधे ट्रेलर के पीछे जा टकराई। इस हादसे में बस के ड्राइवर बसना निवासी घनश्याम चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, करीब 10 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। जवानों ने घायलों को सरगांव और बिल्हा के अस्पताल भेजा। वहीं, आगे निकली बस के ड्राइवर को इसकी जानकारी दी गई। यात्रियों को दूसरी बस से रायपुर भेजा गया। वहीं, कई यात्रियों ने खुद के वाहन मंगा लिए। इधर पुलिस ने ड्राइवर के शव को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ...