रायगढ़

विवाद के बाद बड़े भाई ने छोटे भाई की डंडे से की पिटाई…घायल छोटे भाई की मौके पर हुई मौत,

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़– पारिवारिक विवाद के चक्कर में अपने छोटे भाई को मौत के घाट उतारने वाले बड़े भाई को जूटमिल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला 15 मार्च का बताया जा रहा है। जहां ग्राम तरकेला निवासी पंचराम महंत ने जूटमिल थाना पहुंचकर अपने छोटे बेटे निर्मल दास महंत (24 वर्ष) की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, पंचराम के तीन बेटे निमाई (32 वर्ष), सुशील (28 वर्ष) और निर्मल (24 वर्ष) हैं। निमाई शादीशुदा है और सीतापुर में रहता है, जबकि सुशील और निर्मल अविवाहित थे और पिता के साथ गांव में रहते थे। पंचराम ने बताया कि होली के दिन दोनों बेटे सुशील और निर्मल रंग खेलकर घर आए और किसी बात को लेकर आपस में झगड़ने लगे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर सुशील ने घर में रखा लकड़ी का डंडा उठाकर निर्मल के सिर पर वार कर दिया। निर्मल जमीन पर गिर गया, लेकिन इसके बाद भी सुशील ने बेरहमी से डंडे से उस पर कई बार वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पंचराम के अनुसार, सुशील और निर्मल के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुके थे, लेकिन इस बार विवाद इतना बढ़ गया कि यह निर्मल की जान ले बैठा। हत्या की सूचना मिलते ही जूटमिल थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। आरोपी सुशील दास महंत को पतासाजी कर हिरासत में लिया गया और पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। मामले में पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज, उपनिरीक्षक गिरधारी साव, प्रधान आरक्षक सतीश पाठक और आरक्षक सुशील यादव की अहम भूमिका रही। पुलिस ने घटना के संबंध में आगे की जांच जारी रखी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज...