प्रशासनिकबिलासपुर

पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में छात्राओं के लिए लगाई गई सैनिटरी वेंडिंग मशीन

डेस्क

कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग ने पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में छात्राओं को सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन सौंपी। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समाज द्वारा उक्त मशीन छात्रावास की छात्राओं को प्रदान की गई है। इस अवसर पर डाॅ.अलंग ने कहा कि किशोरियों के लिये वेंडिंग मशीन उपयोगी साबित होगी। इसका उपयोग कर आपको स्वयं स्वच्छ रहना है और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करना है।

मारवाड़ी महिला समाज की पिंकी अग्रवाल ने बताया कि उनकी संस्था के द्वारा ये तीसरी मशीन लगवाई गई है। आगे भी जिला प्रशासन के सहयोग से 4 मशीनें और लगवाई जायेंगी। उन्होंने छात्राओं को वेंडिंग मशीन का उपयोग करने की जानकारी देते हुए बताया कि मशीन में 5 रूपये का सिक्का डालकर दो नैपकिन प्राप्त किये जा सकते हैं। मशीन में जो पैसे इकट्ठे होंगे, उनसे दोबारा नैपकिन खरीदकर वेंडिंग मशीन में डाले जायेंगे।

कार्यक्रम में सहायक आयुक्त आदिम जाति रेशमा खान, उमा छापरिया, मधु बगडिया, अनुराधा केडिया, अंकिता, उषा, ज्योति, पिंकी, प्रीति, नेहा सरोज उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज...