धमतरी

कृषि केंद्र संचालक से दिनदहाड़े 26 हजार रुपयों की लूट, युवक और युवती ने शातिराना तरीके से दिया घटना को अंजाम…..

डेस्क

धमतरी- ग्राम संबलपुर स्थित कृषि केन्द्र के संचालक से एक युवक और युवती ने 26 हजार रुपए नगद लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अर्जुनी पुलिस ने बताया कि संबलपुर निवासी शुभम पवार पिता शशि पवार भाजपा जिला अध्यक्ष धमतरी के बेटे की कृषि केन्द्र की संस्थान है। जहाँ शाम में एक युवक पहुंचा और दवाईयों के संबंध में जानकारी लेने लगा। इस बीच एक युवती भी अचानक आ पहुंची।

इस दौरान कृषि केन्द्र संचालक ने दोनों को ग्राहक समझकर दवाई दिखाने अपने गल्ला से उठकर आगे बढ़ा। इस बीच युवती ने शुभम की आंख में लेजर लाईट दिखाई और वहां मौजूद युवक ने गल्ला में रखे 70 हजार रूपए निकाल लिए, वही शुभम की नजर भी पड़ गई और उसने स्थिति भॉपकर तत्काल आरोपी से नगदी रकम छीनने की कोशिश करने लगा, इसके बावजूद आरोपी 26 हजार रुपए लूटकर वहां से सफेद रंग की कार में बैठकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 392 के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीँ अर्जुनी टीआई उमेंद्र टंडन ने बताया की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों आरोपी की फुटेज कैद हो गई है दोनों आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी हो जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ...