बिलासपुर

ओपन सीनियर कबड्डी चैंपियनशिप 2022 में बिलासपुर की नगर कबड्डी टीम बनी विजेता तो जिला कबड्डी टीम उपविजेता… जिले को मिली उपलब्धि

रमेश राजपूत

बिलासपुर – नगर कबड्डी टीम ने 21 वी ओपन सिनियर कबड्डी चैंपियनशिप 2022 का विजेता बनी तो बिलासपुर जिला कबड्डी टीम को उपविजेता का खिताब मिला इस संबंध में जानकारी देते हुवे एन आई एस कबड्डी कोच ओमकार जायसवाल ने बताया कि 21 वी ओपन सिनियर कबड्डी चैंपियनशिप (महिला/ पुरुष) का आयोजन 11 से 13 अप्रैल तक सक्ति महाविद्यालय के खेलमैदान सक्ति जिला में आयोजित किया गया था

जिसमे पूरे छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से पुरूष वर्ग में 32 टीम व महिला वर्ग में 21 टीमो ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था इन सभी टीमो के बीच लीग पद्धति से मैच कराया गया जिसमें पुरूष वर्ग बिलासपुर नगर कबड्डी टीम ने फाइनल मुकाबले में बिलासपुर जिला कबड्डी टीम को 34- 22 के मुकाबले 12 अंको से हराकर 21 वी ओपन सिनियर कबड्डी चैंपियनशिप का खिताब जीता व बिलासपुर जिला को उपविजेता का खिताब हासिल हुवा

इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले बिलासपुर जिला ने कोरबा जिला को एकतरफा सेमीफाइनल मुकाबले में 15 अंको से हराकर फाइनल में पहुचा था वही बिलासपुर नगर ने सेमीफाइनल मुकाबले में बालोद जिला को 35- 15 के मुकाबले 20 अंको से हराकर फाइनल में पहुचा था फाइनल मुकाबला बिलासपुर नगर और बिलासपुर जिला के बीच हुवा जिसमे बिलासपुर नगर कबड्डी टीम चैंपियन बना विजेता टीम बिलासपुर नगर को 10000 रु व ट्रॉफी व उपविजेता बिलासपुर जिला टीम को 7000 रु व ट्रॉफी तीसरे स्थान पर रही

बालोद टीम को 5000 रु व ट्रॉफी चतुर्थ स्थान पर रही कोरबा टीम को 3000 रु व ट्रॉफी मुख्य अतिथि के द्वारा प्रदान किया गया महिला वर्ग में विजेता राजनांदगांव नगर व उपविजेता कोरबा की टीम रही तीसरे स्थान पर बेमेतरा चतुर्थ स्थान बिलासपुर जिला की टीम रही पुरूष वर्ग में प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बिलासपुर नगर कबड्डी टीम के वीरेंद्र खुसराम को मिला व बेस्ट कैचर उमेश पोर्ते को ट्रॉफी प्रदान किया गया इस प्रतियोगिता में से चयनित खिलाडी 69 वी ओपन सिनियर कबड्डी चैंपियनशिप प्रतियोगिता में भाग लेगा जो हरियाणा के जींद जिला में मई में आयोजित होगी

सभी चयनित खिलाड़ी छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे बिलासपुर नगर व बिलासपुर ज़िला कबड्डी टीम के विजेता व उपविजेता होने पर निदान संस्था अध्यक्ष डॉ. सुषमा सिंह ,छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रिमियर लीग चैयरमेन हेमन्त यादव, बिलासपुर जिला कबड्डी संघ अध्यक्ष जीवन मिश्रा बिलासपुर जिला कबड्डी संघ सचिव प्रदीप यादव, बिलासपुर नगर कबड्डी संघ अध्यक्ष अवध राम चंद्राकर सचिव जितेंद्र सराफ , जिला कबड्डी संघ कार्यकारिणी अध्यक्ष राजेंद्र जगत, रेफ्रीबोर्ड चैयरमेन हरबंश कस्तूरिया शारीरिक शिक्षा विभाग प्रमुख सी वी रमन यूनिवर्सिटी डॉ. जयशंकर यादव, व्यायाम शिक्षक महेंद्र पटेल, राकेश देवांगन , नारायण यादव, श्यामू साहू , रजनीश कैवर्त वरिष्ठ कबड्डी प्रशिक्षक पुन्नी राम साहू आदि ने बधाई व शुभकामनाएं दी है

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग, दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार, कोटा:- बिजली खंभे पर काम करते समय ठेका कर्मचारी की करंट से दर्दनाक मौत...सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... सक्ति गोलीकांड का हुआ खुलासा...पति की प्रेमिका को रास्ते से हटाने पत्नी ने दी थी 4 लाख की सुपारी, पु... पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज