बिलासपुर

ऑनलाइन साइट पर नौकरी के लिए अप्लाई करने वाला बेरोजगार हुआ 65 हजार रुपए के ठगी का शिकार… झांसे में लेकर मांगे रकम

रमेश राजपूत

बिलासपुर – इंटरनेट पर लिंक डी वेबसाइट में नौकरी की तलाश करना एक बेरोजगार को भारी पड़ गया है, क्योंकि वह आसानी से शातिर ठगों का शिकार बन गया और अपनी जमा पूंजी भी लुटा चुका है। मिली जानकारी के अनुसार जरहाभाठा ओम नगर निवासी रजनीकांत कुर्रे बेरोजगार है जो अपने लिए लिंक डी नामक वेबसाइट में नौकरी ढूंढ रहा था, वेबसाइट में दिए उसके नंबर पर पिछले दिनों कॉल आया जिन्होंने सिंगापुर में किसी जगह नौकरी लगने का झांसा दिया गया,

फिर कॉल कर के वीजा, प्लेन टिकट, बीमा आदि के नाम पर पैसों की डिमांड की गई, जिसे नौकरी लगना का भरोसा कर रजनीकांत ने दिए बैंक अकाउंट में डाल दिये इसके बाद भी और पैसों की डिमांड होने लगी, तब उसे अहसास हुआ कि अब फंस गया है, तब तक शातिर ठगों ने उससे 65 हजार रुपए वसूल लिए थे। मामले में सिविल लाइन पुलिस ने मो नं 9730800415 के धारक के खिलाफ धारा 420-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:-400 साल पुरानी मां मन्नादाई की महिमा, 60 से बढ़कर 827 हुए ज्योति कलश; पांच जिलों में गूंज रही ... दो दिन पहले घर से लापता व्यक्ति की शिव घाट में मिली लाश... मौत की वजह तलाश रही पुलिस, बिलासपुर: घर से बिना बताए निकली 10 वर्षीय छात्रा लापता, सिविल लाइन पुलिस कर रही तलाश मल्हार: बिजली बंद होने का भरोसा देकर छत पर चढ़ाया मजदूर, 11 केवी की चपेट में आने से गई जान, तीन महीन... बिजली बिल जीरो, कमाई भी शुरू! पीएम सूर्यघर योजना से बदली उपभोक्ता की जिंदगी, बिलासपुर में 100 करोड़ ... कोटा: नवापथरा मोड़ पर मौत बनकर आया ट्रक, बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत, भाई घायल, मासूम बे... मल्हार:- चरित्र पर सवाल, विवाद और फिर मौत! महिला की आत्महत्या मामले में आरोपी जीजा गिरफ्तार, बिलासपुर :- खेत से घर लौट रही युवती के साथ दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटे, पर... मल्हार: साइबर ठगी के पैसों का म्यूल खाता बना जरिया..5 शिकायतों से खुला राज, खाताधारक गिरफ्तार 'तुम्हारी वजह से हुए निलंबित' कहकर शिक्षक दंपती ने दूसरे शिक्षक को पीटा, शिकायत करने का लगाया आरोप, ...