जांजगीर चाँपा

सिर कुचलकर महिला की हत्या…घर के आंगन में खाट पर पड़ी थी लाश, पुलिस जुटी जांच में

रमेश राजपूत

जांजगीर-चाम्पा – जिले के हसौद थाना क्षेत्र के चिस्दा गांव में बुजुर्ग महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. हत्या की सूचना के बाद मौके पर पुलिस ने जायजा लेने के बाद डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को बुलाया है। मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है। इस संबंध में हसौद थाना प्रभारी योगेश पटेल से मिली जानकारी के मुताबिक 55 साल की दुकलहिन बाई साहू, घर में अकेली रहती थी. उसका बेटा बजरंगी साहू जो कोरबा में काम करता है और पति की 05 साल पहले रोड एक्सीडेन्ट में मौत हो गई है.

बीती रात बुजुर्ग महिला दुकलहिन बाई साहू, घर में ताला लगाकर बाहर आंगन में सोई थी. सुबह जब परिजन उठे तो देखे कि बुजुर्ग महिला की खून से लथपथ लाश पड़ी थी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. शव को देखने से लग रहा है कि पत्थर से सिर को कुचला गया है. मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पड़ोसियों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है मृतका के बेटे को भी कोरबा से बुला लिया गया है साथ ही मौके पर डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को बुलाया गया था।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस...