छत्तीसगढ़बिलासपुर

होली में बारिश बना विलेन, झमाझम बारिश से भीग गई होलिका

उत्साह के साथ लोगों ने महीने भर की मेहनत से होलिका का निर्माण किया था लेकिन बेमौसम बारिश ने रंग में भंग डाल दिया

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

भारत पर्वों का देश है। यहां लगभग सभी दिन कोई ना कोई त्यौहार या पर्व मनाया जाता है, लेकिन होली और दिवाली को सबसे बड़े पर्व का दर्जा हासिल है। होली को लेकर लोगों के उत्साह का आलम यह है की बसंत पंचमी से ही होली का डांग गड़ जाता है और उसी दिन से बच्चों की टोलियां इधर उधर से लकड़ियां इकट्ठा कर होलिका दहन की तैयारी करते हैं। इस बार भी जगह-जगह उत्साह के साथ लकड़ी कंडे आदि से होलिका बनाए गए हैं लेकिन बुधवार शाम को मौसम दगा दे गई । बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम और क्षेत्र में कम दबाव की वजह से शाम को बादल उमड़ घुमड़ आए और तेज चमक गरज के साथ बारिश होने लगी। हालांकि बहुत तेज बरसात तो नहीं हुई लेकिन करीब घंटे भर की बारिश से अधिकांश खुले में मौजूद होलिका की लकड़ियां भीग गई। जिस वजह से इनके अच्छे से जलने पर प्रश्न चिन्ह लग गया । बड़े उत्साह के साथ लोगों ने महीने भर की मेहनत से होलिका का निर्माण किया था लेकिन बेमौसम बारिश ने रंग में भंग डाल दिया।

error: Content is protected !!
Letest
जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ...