मल्हार

मल्हार: बासंती चैत्र नवरात्र का शुभारंभ… माँ डिडनेश्वरी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब,

उदय सिंह

मल्हार – बासंती चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन गुरुवार को माँ डिडनेश्वरी देवी मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। माता शैलपुत्री के रूप में देवी की पूजा-अर्चना की गई। अभिजीत मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ घटस्थापना संपन्न हुई, जिसके बाद प्रथम ज्योतिकलश प्रज्वलित किया गया और श्रद्धालुओं द्वारा मनोकामना दीप जलाए गए। इस वर्ष 3 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने विभिन्न मनोकामनाओं के साथ माता के दरबार में ज्योत जलवाई है। मंदिर परिसर में श्रीमद देवीभागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ वेदी पूजन के साथ किया गया, जिसे आचार्यों द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया गया।

प्रातःकाल देवी माँ का स्नान कर विशेष श्रृंगार किया गया। इसके पश्चात षोडशोपचार पूजन एवं भोग अर्पित कर दिव्य आरती की गई। साथ ही जंवारा बुआई एवं दुर्गासप्तशती का नित्य पाठ भी प्रारंभ हुआ, जो पूरे नौ दिनों तक निरंतर चलेगा। संध्या मंगल आरती में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए, जिनमें महिलाओं और युवतियों की संख्या अधिक रही।

मनोकामना पूर्ण होने की है मान्यता

माँ डिडनेश्वरी मंदिर को लेकर भक्तों में गहरी आस्था है। मान्यता है कि नवरात्र के दौरान माता स्वयं साक्षात विराजमान रहती हैं। श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और पवित्रता के साथ यहां आकर अपनी मनोकामनाएं व्यक्त करते हैं, जो पूर्ण होती हैं। नवरात्र के दोनों पर्वों में यहां बड़ी संख्या में भक्त पहुंचकर माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। भक्तों का यह भी मानना है कि तपोमुद्रा में विराजित माँ डिडनेश्वरी का स्वरूप प्रतिदिन परिवर्तित होता है, जो इस मंदिर की विशेष आस्था का केंद्र है।

error: Content is protected !!
Letest
बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न...