बिलासपुर

खरीददारी कर घर लौट रहे व्यापारी से लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, रेकी कर सुनसान जगह में दिया था लूटपाट की घटना को अंजाम….60 हजार नगद और मोबाइल बरामद

रमेश राजपूत

बिलासपुर– बेलगहना पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम लहंगा भाठा के पास हुए किराना दुकान व्यापारी अशोक गुप्ता से 22 अक्टूबर की रात 8 से 9 बजे के करीब लूट की घटना घटी थी, जिसमें घाट लगाकर बैठे लुटेरों ने लहंगा भाठा के पास ही बरभाठा तिराहे के पास बाइक पर लौट रहे व्यापारी पर लाठी से हमला कर पैसो से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे। जिसमें 60 हजार नगद सहित 2 मोबाइल और अन्य दस्तावेज थे। मामले में पीड़ित किराना दुकान व्यापारी अशोक गुप्ता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसे गंभीरता से लेते हुए बेलगहना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस को लुटेरों के संबंध में अहम सुराग हाथ लगे, जिस पर संदेह के आधार पर कृष्णनगर, बेलगहना निवासी श्याम यादव पिता दुजराम यादव उम्र 24 वर्ष और दीपक यादव पिता मालिक राम यादव उम्र 20 वर्ष को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने घटना को अंजाम देना कबूल किया, जिनकी निशानदेही पर लूट की रकम और मोबाइल सहित सामान को बरामद किया गया है। आरोपियों ने इस दौरान बताया कि जब उन्होंने प्रार्थी अशोक गुप्ता जो हाथ से विकलांग है उसे गाँव लौटते हुए देखा तो उन्होंने उसका पीछा किया और आगे बढ़कर सुनसान स्थान पर जाकर छुप गए और जब पीड़ित वहाँ पहुँचा था तो लाठी से हमला कर बाइक से गिरा दिया और लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। 

पुलिस टीम के लिए इनाम की घोषण…
मामले में पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने बेलगहना पुलिस के सराहनीय कार्य के लिए उन्हें प्रोत्साहित करते हुए 5000 रुपए के पुरस्कार की घोषणा की है। 

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-...