मस्तूरी

मोर आवास मोर अधिकार का नारा देते हुए निकली भाजपा की पदयात्रा…विधायक बांधी के नेतृत्व में दर्जनों लोग हुए पार्टी में शामिल

उदय सिंह

मस्तूरी – विधायक डॉ बांधी ने मँगलवार को दूसरे दिन सुबह क्षेत्र के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ ‘पदयात्रा‘ की विधिवत शुरुआत की. भाजपा इस यात्रा को व्यापक जनसंपर्क अभियान के रुप में चला रही है और भाजपा नेताओं का मानना है कि इससे संगठन को संजीवनी मिलेगी. और कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाने में मदद होगी डॉक्टर बांधी के आग्रह पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता ओखर से पदयात्रा करते हुए पूरे विधानसभा का भ्रमण करेगे. ये लोग कुल 75 किलोमीटर को दूरी तय करेंगे. मस्तूरी विधायक ने मगंलवार को टिकारी से दूसरे दिन अपनी पद यात्रा शुरुआत की और इस मौके पर विधायक बांधी ने कहा कि कि यह पद यात्रा छत्तीसगढ की राजनीति के लिए परिवर्तनकारी क्षण है

और यह भाजपा के लिए संजीवनी का काम करेगी और क्षेत्र की गरीब जनता से उनके आवास का अधिकार छीनने वाली कांग्रेस को सबक सिखाएगी ।उन्होंने मोर आवास मोर अधिकार रोक रखे हे भूपेश सरकार का नारा लगाया
वहीं पद यात्रा में शामिल विधायक प्रतिनिधि बीपी सिंह ने कहा, ‘यह पद यात्रा कांग्रेस की झूठ बोलने वाली राजनीति के खिलाफ है.आर्थिक असमानताओं की वजह से छत्तीसगढ के सामने आने वाले संकट के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए है.’ उन्होंने कहा कि इस यात्रा से पार्टी का संगठन और मजबूत होगा और पार्टी कार्यकर्ताओं को भी बल मिलेगा. हम सभी इस यात्रा को ज्यादा से ज्यादा सफल बनाने में जुटे हैं.

पूर्व सरपंच ने दर्जनों समर्थकों के साथ किया भाजपा प्रवेश

ग्राम चौहा (टीकारी)के पूर्व सरपंच ताराचंद राय ने आज मस्तूरी विधायक की पदयात्रा के दौरान उनके समक्ष अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा प्रवेश किया और प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया ।चौहा में पदयात्रा के बाद मोर आवास मोर अधिकार का नारा देते हुए पदयात्रा नवागांव पहुंची यहां बड़े जनसमूह ने इस यात्रा का स्वागत किया जिसके बाद ग्राम नवागांव के लोग भी इस यात्रा में शामिल हो गए यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई गांव के लोग भी इस यात्रा में शामिल होते चले गए

जिसके बाद यह यात्रा जैतपुर पहुंची जहां जैतपुर प्रतिमान स्कूल प्रांगण में कार्यकर्ताओं ने स्वल्पाहार किया जिसके बाद यात्रा बूढ़ीखार होते हुए मल्हार पहुंची मंदिर प्रांगण में पद यात्रा का समापन हुआ।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल