रायगढ़

नेहरू युवा केंद्र रायगढ़ द्वारा लैलूंगा ब्लाक के ग्राम पंचायत गहनाझरियां में डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 121 वीं जयंती मनाई गई

रमेश राजपूत

रायगढ़ – युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे नेहरू युवा केंद्र द्वारा ग्राम पंचायत गहनाझरियां में डॉ. श्यामा प्रसाद  मुखर्जी जी की 121वीं जयंती बड़ी धूम -धाम से मनाई गई। नेहरू युवा केंद्र रायगढ़ जिले के युवा अधिकारी चन्द्र भूषण चौबे के मार्गदर्शन एवं लैलूंगा ब्लाक के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रमेश चौहान, चंदन पटेल के नेतृत्व में एवं ग्राम पंचायत गहनाझरियां के सचिव, पंच, पंचायत सदस्य एंव लैलूंगा ब्लाक के विजयी युवा मंडल, गहनाझरियां के जागरूक युवा मंडल, सती युवा मंडल के युवा साथियों द्वारा  डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को श्रद्धांजलि दिया गया। देश की एकता एवं अखंडता के लिए बलिदान देने वाले, भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के   अद्वितीय प्रयासों के लिए प्रत्येक भारतीय उनका ऋणि है। देश में दो विधान -दो निशान नहीं चलेंगे.. का नारा देने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने पूरा जीवन देश को दिया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 121 वीं जयंती पर युवा मंडलो  द्वारा वृश्रारोपण कर उनको श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रमेश चौहान ने उन्हें नमन करते हुए कहा कि उनके आदर्श लाखों लोगों को प्रेरणा देते हैं डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन भारत की एकता और प्रगति के लिए समर्पित किए। उन्होंने एक विद्वान और  बुद्धिजीवी के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी  जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य दर्जा देने वाले और संविधान के अनुच्छेद 370 के कट्टर आलोचक थे। केंद्र की मोदी सरकार ने 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 हटाकर सच्ची श्रद्धांजलि दी। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी हमारे आदर्श भी है और हमारे प्रेरणा स्त्रोत भी है। जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन करता हूं। कह के अपनी वाणी को विराम दिया।

error: Content is protected !!
Letest
पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा...