कोरबा

निजात अभियान के तहत जारी है कार्रवाई… पुलिस ने हरदीबाजार से 1 आरोपी को 90 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा

दुर्गेश मरावी

कोरबा/हरदीबाजार :- पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रोबिनसन गुड़िया (भा.पु.से.) द्वारा निजात अभियान के तहत गांजा एवं अवैध शराब एवं नशीली दवाईयॉ पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चौकी हरदीबाजार क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 07.11.2022 को जरिये मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मौहाडीह निवासी रवि शंकर बिंझवार अपने घर के बाड़ी में भारी मात्रा में महुआ शराब बनाकर रखकर बिक्री कर रहा है कि सूचना पर हमराह स्टॉफ एवं गवाह को साथ लेकर मौके पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी रवि शंकर के कब्जे से चार 15-15 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक के जरीकेन में पूर्णतः भरी व तीन 10-10 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक के जरीकेन में पूर्णतः भरी जुमला 90 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची महुआ शराब कीमती 9000/- रूपये व नकदी बिक्री रकम 800/- रूपये बरामद कर जप्त किया गया, जिससे आरोपी का कृत्य धारा सदर 34 (2) आबकारी अधिनियम का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 598/2022 धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी अपने घर के पास महुआ पास एवं लाहन रखकर शराब बनाने की तैयारी कर रहा था,जिसे नष्ट किया गया है ।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-मॉर्निंग वॉक पर निकले 8 वर्षीय अयान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर…2 अज्ञात लोगों ने पहुँचाया स... मस्तूरी क्षेत्र के शातिर बाइक चोर गैंग पर पुलिस का बड़ा प्रहार.... 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, 7 आ... आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़े चेन स्नेचर.... शिकार का पीछा कर वारदात को देते थे अंजाम, लूट की संपत्ति ... नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल के खिलाफ कोर्ट जाएगी एनएसयूआई.... छात्रों को न्याय दिलाने की तैयारी अचानकमार में एसीबी का शिकंजा: 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर-डिप्टी रेंजर गिरफ्तार...वन विभाग में भ्रष... रायपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 3 अवैध कॉल सेंटरों पर छापा....42 आरोपी गिरफ्ता... VIDEO:सीपत क्षेत्र के सागौन जंगल में आग, फॉरेस्ट विभाग लापरवाह; एसी में बैठे अधिकारी मौके से दूर, ग्... आईपीएस रतनलाल डांगी निलंबित....एसआई की पत्नी ने लगाए थे यौन उत्पीड़न के आरोप, बारात में बवाल: तखतपुर के ग्राम कुआं में बाराती और ग्रामीणों में जमकर मारपीट... डीजे में नाचने के दौ... शराब पीने पैसे नहीं देने पर बहन पर हथौड़ी से हमला..आरोपी भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज