बिलासपुर

बच्चे के अपहरण मामले में आया दुखद पहलू सामने, हत्या कर मामले को दिया गया था अपहरण का रूप…आखिर ऐसा क्यूँ किया इस कातिल ने

उदय सिंह/ रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र से बच्चे के अपहरण की वारदात में दुखद पहलू सामने आया है। अपहरण की सूचना पर अलर्ट हुई पुलिस ने इस मामले को सुलझा लिया है, लेकिन इस मामले में जो खुलासा हुआ है वह बेहद ही दुखद और चौकाने वाला है। दरअसल 9 वर्षीय मासूम प्रियांशू नायक की हत्या कर दी गई है और मामले को अपहरण का रूप दिया गया है, और यह सब किया है उस युवक ने जिसे मासूम प्रियांशू के पिता उसकी बड़ी बहन का हाथ सौंपने वाले थे। मिली जानकारी के अनुसार प्रियांशू नायक के होने वाले जीजा ने ही मासूम की मुँह दबाकर हत्या की और लाश को पचपेड़ी के कन्या शाला में छुपा दिया था।

अब तक सामने आए तथ्यों से यह बात सामने आई है कि जिस लड़के की शादी मासूम प्रियांशू की बड़ी बहन से होने वाली थी, पूरा परिवार जिस युवक के परिवार का इंतजार कर रहा था, उसी युवक आरोपी ओम नायक ने बच्चे को ले जाकर उसकी हत्या कर दी और घर पहुँचकर बच्चे के अपहरण होने की झूठी कहानी गढ़ दी,

जिसके बाद प्रियांशू के माता पिता अपहरण की शिकायत दर्ज कराने थाने पहुँचे, और जिसके बाद ही पुलिस अलर्ट हुई और गंभीरता से जांच में जुट गई, इस दौरान रेंज आईजी रतनलाल डांगी पचपेड़ी थाने पहुँचे थे, जिन्होंने बच्चे को बरामद करने आवश्यक दिशा निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए थे, जिस पर 6 टीमों को मामले की जांच में लगाई गई थी, तभी पुलिस इस नतीजे तक पहुँची। पुलिस को युवक ओम नायक के बयान और परिजनों से पूछताछ में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे, तब पुलिस ने युवक ओम को कब्जे में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल किया। 

आखिर ऐसा क्यों किया….

पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया है कि आरोपी युवक ओम नायक पिता राजाराम नायक उम्र 19 वर्ष प्रेमनगर सूरजपुर का मृतक बच्चे के घर आना जाना था और वह उसके साथ खेलता, घूमता फिरता था, इसी दौरान आज 11 बजे के करीब भौंरा खेलने के दौरान कुछ विवाद हुआ और आरोपी ने बच्चे का मुंह दबाकर हत्या कर दी, फ़िलहाल इस कारण के अलावा कुछ और भी वजह हो सकती है, जिसके लिए पुलिस पूछताछ अब भी जारी है। 

error: Content is protected !!
Letest
जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल... सुबह का सफर बना जिंदगी का आखिरी सफर! तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या, बिलासपुर:- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, यूएस मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा... SECL के रिटायर्ड डिप्टी GM स...