रतनपुर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रतनपुर का 7 दिवसीय परिचय कार्यक्रम शुरू….व्यक्तित्व निर्माण के लिए संस्कारो का अभ्यास आवश्यक

जुगनू तंबोली

रतनपुर – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रतनपुर नगर का सात दिवसीय संघ परिचय वर्ग बुढ़ा महादेव मंदिर के पीछे मड़ई मेला (राऊत बाजार) मैदान में 01 मार्च से शुभारंभ हुआ है जो 07 मार्च तक सम्पन्न होगा शुभारंभ के अवसर पर विभाग कार्यवाह गणपति रायल ने संघ स्थापना की पृष्ठभूमि रखते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना अखण्ड भारत के सपने को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए किया गया।

घर, परिवार, समाज के साथ राष्ट्र कार्य सर्वोपरि है राष्ट्र है तो हम है इसलिए राष्ट्रहित,देशभक्ति, राष्ट्रीय स्वाभिमान, संस्कारवान, चरित्र सम्पन्न युवाओं को राष्ट्रचितंन की ओर अग्रसर कर राष्ट्र के प्रति उनकी भूमिका से अवगत कराना तथा भारत को पुनः परमवैभव के शिखर पर ले जाना और विश्व पटल पर गौरवान्वित करना है श्री गणपति ने कहा संघ 1925 से जनमानस में देशभक्ति की भावना और समाज जागरण के साथ राष्ट्र जागरण का कार्य कर रहा है, लक्ष्य प्राप्ति के लिए पर्याप्त संख्या में अच्छे चरित्रवान व्यक्तियों की आवश्यकता होती है

अच्छे व्यक्तियों का निर्माण संस्कारो के द्वारा, संस्कार नियमित अभ्यास से होता है इसलिए दैनिक एकत्रीकरण अर्थात शाखा हमारी कार्य पद्धति की प्रमुख विशेषता है शाखा में स्वयंसेवकों का सर्वांगीण विकास करने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण होते रहतें हैं रतनपुर के इस वर्ग में भी युवा व्यवसायी शाखा पद्धति के माध्यम से संघ की कार्यशैली उत्साहपूर्ण वातावरण में सीख रहे हैं प्रातः 5:45 बजे से 8:30 बजे से गीत, प्रार्थना, व्यायाम, योग, आसन के माध्यम से शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक विकास का प्रशिक्षण ले रहें है इस संघ परिचय वर्ग में जिला, विभाग, एवं प्रांतीय अधिकारियों का मार्गदर्शन तथा पाथेय प्राप्त हो रहा है

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-...